मुंबई: घरेलू शेयर बढ़त के साथ खुलने के बाद टूटा बाजार, सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का
घरेलू शेयर बाजार सोमवार को बढ़त के साथ खुला लेकिन विदेशी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों से जल्द ही गिरावट आ गई. कमजोर कारोबारी रुझानों के बीच सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा टूटा और निफ्टी में भी 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई. निफ्टी 108.55 अंकों यानी 0.75 फीसदी फिसलकर 14,325.15 पर बना हुआ था.
मुंबई, 18 जनवरी: घरेलू शेयर बाजार सोमवार को बढ़त के साथ खुला लेकिन विदेशी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों से जल्द ही गिरावट आ गई. कमजोर कारोबारी रुझानों के बीच सेंसेक्स (Sensex) 300 अंकों से ज्यादा टूटा और निफ्टी (Nifty) में भी 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई. सेंसेक्स सुबह 9.37 बजे पिछले सत्र से 309.96 अंकों यानी 0.63 फीसदी की गिरावट के साथ 48,724.71 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 108.55 अंकों यानी 0.75 फीसदी फिसलकर 14,325.15 पर बना हुआ था.
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 26.55 अंकों की बढ़त के साथ 49,061.22 पर खुला और आरंभिक कारोबार के दौरान 48,716.47 तक टूटा जबकि उपरी स्तर 49,122.23 रहा.
यह भी पढ़ें: Stock Market: शेयर बाजार में सेंसेक्स 67 अंको से फिसला, निफ्टी में 13,100 अंको के साथ गिरावट दर्ज
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सत्र से 19.60 अंकों की बढ़त के साथ 14,453.30 पर खुला और आरंभिक कारोबार के दौरान 14,322.35 तक फिसला जबकि उपरी स्तर 14,459.15 रहा. जानकार बताते हैं कि विदेशी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों से घरेलू शेयर बाजार में कारोबारी रुझान मंद होने के कारण सत्र के आरंभ में बिकवाली का दबाव दिखा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2021 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

