लखनऊ में डायरिया का प्रकोप, 90 से ज्यादा लोग बीमार

लखनऊ में अलीगंज के फतेहपुर इलाके में दूषित पानी के कारण डायरिया से पीड़ित लोगों के संख्या बढ़ती जा रही है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 90 से ज्यादा लोग डायरिया से जूझ रहे हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: Pixabay)

लखनऊ, 7 जुलाई : लखनऊ में अलीगंज के फतेहपुर इलाके में दूषित पानी के कारण डायरिया से पीड़ित लोगों के संख्या बढ़ती जा रही है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 90 से ज्यादा लोग डायरिया से जूझ रहे हैं. जी मिचलाना और दस्त के कारण दो लोग और अस्पताल में भर्ती हुए हैं, जिससे अस्पताल में भर्ती लोगों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है.

सोमवार को एक साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक अन्य की मौत डायरिया से होने की आशंका जताते हुए बुधवार को सूचना दी गई. क्षेत्रवासियों का आरोप है कि एक हफ्ते से अधिक समय से क्षेत्र में दूषित पानी की आपूर्ति की जा रही है. यह भी पढ़ें : मुंबई के एक सुपरमार्केट में लगी आग, कोई हताहत नहीं

अपने बच्चे को खो चुकीं संगीता लोधी (24) ने बताया कि पिछले पांच-छह दिनों से मासूम बच्ची डायरिया से पीड़ित था. रविवार को, मेरी बेटी की हालत बिगड़ गई. उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप सिंह ने कहा, "हमने पानी के नमूने लिए हैं, जो प्रथम दृष्टया दूषित प्रतीत होता है."

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

कल का मौसम 16 मई: उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट; अंडमान पहुंचा मानसून, जानें अपने शहर का हाल