Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस ने सीएम उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र, कोरोना को लेकर लगाये प्रतिबंधों पर पुनर्विचार करने का किया अनुरोध

बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के सीएम को लिखा पत्र, प्रतिबंधों पर पुनर्विचार करने का किया अनुरोध

देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे (Photo Credits: PTI)

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन लगाने के साथ ही प्रतिबंध को कड़ा कर दिया है. ताकि इस महामारी को रोका जा सके. क्योंकि महाराष्ट्र में कोरोना के मामले कंट्रोल में आ गए थे. लेकिन राज्य में एक बार फिर से कोरोना के मामले तेजी के साथ बढ़ने लगे. सरकार द्वारा राज्य में लगाये गए प्रतिबंध को लेकर बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को एक पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है.

बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस फडणवीस द्वारा सीएम उद्धव ठाकरे को लिखे गए पत्र में अनुरोध किया है कि राज्य में पूरे एक महीने के लिए कड़ा प्रतिबंध लगाया गया है. सरकार के इस कड़े प्रतिबंध से छोटे दुकान, होटल आदि व्यवसाई पर काफी असर पड़ेगा. ऐसे में सरकार को चाहिए कि लोगों के जान बचाने के साथ ही राज्य की अर्थव्यस्था ना बिगड़े सरकार को समाज के सभी स्तरों के साथ इन बातों पर फिर से चर्चा करें इसके बाद फिर प्रतिबंध लगाएं ताकि आम लोगों का जीवन प्रभावित न हो. यह भी पढ़े: Maharashtra COVID-19 Guidelines: कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच महाराष्ट्र सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या बंद रहेंगे और क्या खुलेंगे?

बता दें कि  राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने एक कड़ा कदम उठाते हुए राज्य में 5 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू की घोषणा हुई है. नाइट कर्फ्यू के साथ ही सरकार ने कोरोना की कड़ी को तोड़ने के लिए हफ्ते के वीकेंड में शनिवार और रविवार दो दिन लॉकडाउन लगाया है. इसके साथ ही दिन में धारा 144 लगाते हुए राज्य में बैंकिंग और बीमा क्षेत्र के कार्यालयों को छोड़कर कई चीजों पर कड़े प्रतिबंध लगाये हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Weather Today: मुंबई में आज रहेगा उमस भरा मौसम, दोपहर बाद बूंदाबांदी की संभावना