Dengue Cases: बांग्लादेश में डेंगू का प्रकोप, 24 घंटे के अंदर 9 लोगों की मौत

बांग्लादेश में शुक्रवार को पिछले 24 घंटों में डेंगू से 9 लोगों की मौत हो गई. यह संख्या जनवरी के बाद सबसे ज्यादा है. इसके चलते इस साल मच्छर जनित बीमारी से आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या बढ़कर 161 हो गई है.

Dengue

ढाका, 4 नवंबर : बांग्लादेश में शुक्रवार को पिछले 24 घंटों में डेंगू से 9 लोगों की मौत हो गई. यह संख्या जनवरी के बाद सबसे ज्यादा है. इसके चलते इस साल मच्छर जनित बीमारी से आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या बढ़कर 161 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) के अनुसार, इस महीने के पहले तीन दिनों में डेंगू के 2,959 मामले सामने आए थे. दक्षिण एशियाई देश में डेंगू के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली थी.

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने डीजीएचएस के हवाले से बताया कि नवंबर में अब तक 20 मौतें हुई हैं, वहीं अक्टूबर में 86, सितंबर में 34, अगस्त में 11, जुलाई में 9 और जून में एक मौत हुई थी. गंभीर मामलों में जोड़ों में दर्द, चक्कर आना, उल्टी, चकत्ते, सांस लेने में समस्या, रक्तस्राव और किसी अंग का काम करना बंद होना शामिल है. जून-सितंबर मानसून की अवधि में बांग्लादेश में डेंगू बुखार के मामलों में व्यापक वृद्धि देखने को मिली. अधिकांश मामले राजधानी ढाका से सामने आए. पिछले 24 घंटों में ढाका में 498 समेत डेंगू के कुल 882 नए मामले सामने आए. यह भी पढ़ें : युवाओं में धूम्रपान कम करने के लिए सिगरेट उत्पाद शुल्क बढ़ाएगी इंडोनेशिया सरकार

डीजीएचएस के अनुसार, अक्टूबर में डेंगू के 21,932 मामले दर्ज किए गए थे, सितंबर में 9,911 लोग मच्छर जनित बीमारी से संक्रमित हुए थे. इस साल अब तक डेंगू के 40,983 मामले सामने आ चुके है और 37,146 मरीज ठीक हो चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्री जाहिद मालेक ने गुरुवार को निवारक उपायों को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि सार्वजनिक जागरूकता के बिना डेंगू को नियंत्रित करना मुश्किल है. उन्होंने कहा कि देश में रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच डेंगू का प्रकोप अभी भी जारी है, जिससे चीजें और कठिन हो गई हैं. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के अलावा सिंगापुर, मलेशिया, इंडोनेशिया, फिलीपींस और वियतनाम भी जलवायु परिवर्तन के कारण डेंगू से प्रभावित हैं. मंत्री ने कहा कि सरकार देश में डेंगू की मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए ईमानदारी से काम कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान निर्णायक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 128 रनों से रौंदा, हारिस रऊफ़ और माज़ सदाकत ने चटकाए 3-3 विकेट; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में पाकिस्तान ने बांग्लादेश के सामने रखा 275 रनों का टारगेट, माज़ सदाकत ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\