Weather Forecast: दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह मौसम साफ रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम साफ (Photo Credit- Pixabay)

नयी दिल्ली, 31 मार्च : राष्ट्रीय राजधानी (National Capital) में बुधवार सुबह मौसम साफ रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम कार्यालय ने पूर्वानुमान व्यक्त किया है कि दिन में दिल्ली का आसमान साफ (Clear Sky) रहेगा और हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी. राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

मौसम

कार्यालय ने बताया कि यहां सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर 49 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई. उल्लेखनीय है कि मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री अधिक था. यह भी पढ़ें : Weather Forecast: दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक

भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 31 मार्च 1945 को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया था, जो मार्च महीने का रिकॉर्ड है जबकि 29 मार्च 1973 को दिल्ली का पारा 39.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड