Delhi Shocker: युवक की अजीब सोच, मां से फूफा ने किया मजाक तो चाकू से गोदकर की हत्या

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

Delhi Shocker: दिल्ली के पांडव नगर इलाके से एक अजीब किस्म का मामला सामने आया है. यहां मां (Mother) से मजाक करना एक युवक को इतना नागवार गुजरा की उसने फूफा को चाकू से गोदकर हत्या  (Murder) कर दी. दरअसल लड़के के फूफा ने जब उसकी मां से मजाक किये तो उसे गुस्सा आने पर उसने इसका विरोध किया. जिस पर उसके फूफा ने लोगों के बीच ही थप्पड़ जड़ दिया. गुस्से में आकार उसने भी फूफा को चाकू से गोदकर हत्या कर दी. वारदात के इसकी सूचना पुलिस को मिलने के बाद मौके पर पहुंची. लेकिन तब तक आरोपी युवक वहां से फरार हो चुका था. जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार किया.

मृतक  का नाम विजय है. वे अपने साले के तेरहवीं में शामिल होने के लिए यूपी के मेरठ से दिल्ली आये हुए थे. उनके पास कोई बच्चा नहीं है. वह अपनी पत्नी के साथ मेरठ में रहते थे. कुछ दिना पहले कोटला गांव पांडव नगर में उनके साले सुभाष की कैंसर की बीमारी से मौत हो गई थी. विजय बृहस्पतिवार को अपने साले के तेरहवीं में शामिल होने के लिए यहां आए थे. दिन में तेरहवीं में शामिल होने के बाद वह रात में करीब ही रहने वाले अपने दूसरे साले के घर चले गए. जहां पर कुछ रिश्तेदारों के साथ शराब पीने लगे. यह भी पढ़े: Delhi Shocker: कल्याणपुरी इलाके में पत्नी के सामने बीच बाजार पति की चाकू मारकर हत्या, तमाशबीन बनकर देखती रही भीड़

पुलिस के अनुसार इस दौरान  विजय अपने साले की पत्नी से मजाक करने लगे. यह बात वहां बैठे साले के बेटे आकाश कोबुरी लगी. जिसका उसने जब विरोध किया तो फूफा द्वारा थप्पड़ जड़ने के बाद उसने गुस्से में आकर घर पड़े सब्जी काटने वाली चाकू लेकर आया और फूफा पर एक के बाद एक कई हमला किया. जिसमें उनकी मौत हो गई.

आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ में उनसे बताया कि उसका मकसद फूफा की हत्या करने का नहीं था. मां से मजाक करते देख उसे गुस्सा आ गया. इस बीच जब उन्होए उसे थप्पड़ जड़ दिया तो वह आक्रोश में आ गया और फूफा पर उसने हमला कर दिया.

 

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Satta Bazar Favorite Team: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट