Delhi Shocker: दिल्ली में युवक ने पुलिस से परेशान होकर की खुदकुशी, सुसाइड से पहले वीडियो बना मामा से कहा- 'मेरी मां का ख्याल रखना'

दिल्ली से एक ख़ुदकुशी का मामला सामने आया है. यहां एक युवक को थाने बुलाए जाने के बाद खुद को प्रताड़ित किये जाने से आहत होकर उसने घर में फांसी लगाकर जान दे दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

दिल्ली (Delhi) से एक ख़ुदकुशी (Suicide) का मामला सामने आया है. यहां एक युवक को थाने बुलाए जाने के बाद खुद को प्रताड़ित किये जाने से आहत होकर उसने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. खुदकुशी करने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया और उसमें बताया कि जिस घटना से उसका कोई लेना देना नहीं था, उस मामले में थाने लेकर जाकर पुलिस ने उसे प्रताड़ित और अपमानित किया. जिससे वह बहुत आहत है. इसलिए वह खुकुशी कर रहा है. खुकुशी के बाद मृतक की शिनाख्त सूरज के रूप में हुई है. वह हरिनगर इलाके का रहने वाला है. यहां पर वह अपनी मां और भाई के साथ रहता था.

सुसाइड से पहले बनाये वीडियो में परिवार की इज्जत की दुहाई दी है. इसके साथ ही वीडियो में वह रोते हुए अपने मामा को मां का ख्याल रखने के लिए कहा. युवक के ख़ुदकुशी के बाद परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. घटना स्थल पर पहुंची पुलिस युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं आला अधिकारियों ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं.  यह भी पढ़े: 22 वर्षीय युवती के सुसाइड केस में फरीदाबाद पुलिस के खिलाफ FIR दर्ज

परिवार वालों के अनुसार  सूरज कपड़े की दुकान पर काम करने के साथ पढ़ाई भी करता था .रविवार दोपहर. करीब 2 बजे दिल्ली की मायापुरी थाना से 2 पुलिसकर्मी उसके घर आए और सूरज को लेकर थाना चले गए.  थाने में सूरज को करीब दो घंटे रखा गया. इस दौरान सूरज पर उसके एक जानने वाले  युवक अभिषेक को बुलाने के लिए दबाव डाला गया. उसके बुलाने पर अभिषेक को पुलिस ने पकड़ा.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 3 फरवरी को फोन झपटमारीके एक मामले में पुलिस को अभिषेक की तलाश थी. अभिषेक लगातार सूरज के संपर्क में था. पुलिस सूरज के जरिए अभिषेक को पकड़ना चाहती थी. इसलिए पुलिस सूरज को थाने लेकर आई और उसके मार्फत अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया.

परिवार वालों के अनुसार पुलिस ने अभिषेक को पकड़ने के बाद सूरज से उसकी पहचान करवाई. फिर सूरज को छोड़ दिया. सूरज वहां से घर पहुंचा और खुद को एक कमरे में बंद कर फांसी लगा ली. काफी लंबे समय तक जब वह दरवाजा नहीं खोला तो उसकी मां ने घर की खिड़की से देखा तो वह फांसी के फंदे से लटका हुआ है. सूरज के ख़ुदकुशी के बाद परिवार वालों ने इस मामले में मांग की है

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bihar Bride Buying Racket Busted: रोहतास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 लोग हिरासत में, नाबालिग लड़की को शादी से कराया मुक्त

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट