Delhi Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री, तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक

मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिन में तेज हवाएं चलने की भी संभावनाएं हैं.

(Photo Credits ANI)

नई दिल्ली, 8 फरवरी : मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिन में तेज हवाएं चलने की भी संभावनाएं हैं. वहीं, पूरे शहर में हवा की गुणवत्ता मध्यम स्तर या उससे नीचे रह सकती है.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, आनंद विहार इलाके में सुबह 9 बजे पीएम2.5 का स्तर 'मध्यम' श्रेणी में 158 दर्ज किया गया और पीएम10 160 पर पहुंच गया. बता दें कि अगर वायु गुणवत्ता सूचकांक शून्य से 50 के बीच रहता है, तो इसे अच्छा माना जाता है. इसके अलावा अगर यह सूचकांक 51 से 100 के बीच रहता है, तो इसे संतुष्टिजनक कहा जाता है. वहीं, 101 से 200 के बीच रहने पर इसे मध्य श्रेणी का माना जाता है. अगर यह सूचकांक 201 से 300 के बीच चला जाता है, तो इसे खराब माना जाता है. यह भी पढ़ें : Delhi Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 6.9 डिग्री सेल्सियस पर

इसके अलावा अगर यह 301 से 400 के बीच चला जाता है, तो इसे बहुत खराब और अगर यह 401 से 500 के बीच रहता है, तो इसे गंभीर श्रेणी में दर्ज किया जाता है. इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पीएम2.5 का स्तर 98 या संतोषजनक और पीएम10 का स्तर 112, मध्यम स्तर पर दर्ज किया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SA 3rd ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विंडहोक में नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Namibia vs South Africa, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड