Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ, एक्यूआई बेहद खराब

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी)के अनुसार, सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आद्र्रता 75 प्रतिशत दर्ज की गई.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits PTI)

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में शनिवार को आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी)के अनुसार, सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आद्र्रता 75 प्रतिशत दर्ज की गई. यह भी पढ़े: दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब, आसमान रहेगा साफ: आईएमडी

वायु गुणवत्ता में पीएम 2.5 और पीएम 10 प्रदूषकों का स्तर क्रमश: 73 और 138 है. सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च(सफर) के अनुसार, दोनों मध्यम श्रेणी के अंतर्गत हैं. शहर की कुल वायु गुणवत्ता एक्यूआई 303 पर 'बहुत खराब' है. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा माना जाता है, 51 और 100 संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 बहुत खराब, और 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, आनंद विहार में 'बहुत खराब' श्रेणी के तहत 325 का एक्यूआई दर्ज किया है, आईटीओ का एक्यूआई 270 'खराब' है, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 293 पर 'खराब' है, शादीपुर में 371 पर 'बहुत खराब' है. नोएडा और गाजियाबाद का एक्यूआई भी 'खराब' श्रेणी में है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस