Delhi Weather Today: दिल्ली में आज कैसा रहेगा वेदर? साफ आसमान और सुहावने मौसम के साथ होगी दिन की शुरुआत

दिल्ली में 25 अक्टूबर को मौसम साफ रहने और सुबह के समय हल्की ठंड महसूस होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, दिन में धूप खिली रहेगी और अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया जा सकता है.

(Photo Credits File)

Delhi Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अक्टूबर के आखिरी हफ़्ते में मौसम का मिजाल सुहाना बना हुआ है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज 25 अक्टूबर को दिल्ली में आसमान पूरी तरह साफ रहने की संभावना है. सुबह के वक्त हल्की ठंड और सुहावनी हवा चलने से लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है. दिन चढ़ने के साथ धूप खिलेगी, जिससे तापमान सामान्य बना रहेगा. दिल्ली में लगातार बदल रहे मौसम के बीच लोग अब सर्दियों की आहट महसूस करने लगे हैं.

तापमान और दिनभर की स्थिति

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज दिल्ली का अधिकतम तापमान लगभग 32 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है. दिन के समय हल्की धूप जरूर खिलेगी, लेकिन सुबह और शाम के वक्त तापमान में गिरावट आने से मौसम काफी सुहावना रहेगा. पिछले कुछ दिनों से बारिश न होने के कारण धूप सीधी पड़ रही है, जिससे दोपहर में हल्की गर्मी का अहसास हो सकता है.

वायु प्रदूषण (AQI) की स्थिति

मौसम साफ रहने के साथ-साथ दिल्ली की हवा पर भी लगातार नजर रखी जा रही है. राजधानी के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) अभी भी 'खराब' से 'बेहद खराब' श्रेणी के बीच बना हुआ है. सुबह और शाम के समय तापमान में ठहराव के कारण प्रदूषक कण जमीन के करीब टिक जाते हैं, जिससे धुंध (Haze) की हल्की परत देखने को मिल रही है. प्रशासन द्वारा प्रदूषण नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

IMD के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली और आसपास के एनसीआर क्षेत्रों में बारिश की कोई संभावना नहीं है. अक्टूबर के अंत तक तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगेगी. मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय बदलते मौसम में सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी है

Share Now

संबंधित खबरें