Delhi Weather: राजधानी में इस हफ्ते बढ़ जाएगी ठंड, 11 डिग्री तक गिर जाएगा पारा
दिल्ली में अब ठंड बढ़ने वाली है. राजधानी में न्यूनतम तापमान अब 11 डिग्री पर पहुंचने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को अपने नवीनतम अपडेट में कहा कि इस सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा.
दिल्ली (Delhi) में अब ठंड बढ़ने वाली है. राजधानी में न्यूनतम तापमान अब 11 डिग्री पर पहुंचने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को अपने नवीनतम अपडेट में कहा कि इस सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा. दिल्ली में गुरुवार की सुबह न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इससे पहले दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. दिल्ली में मौसम की पहली घनी घुंध, चार वर्षों में सबसे लंबे समय तक बने रहने का अनुमान: सीएसई.
आईएमडी के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है. आईएमडी के अधिकारियों ने कहा, "यह इस मौसम का अभी तक का सबसे कम तापमान है. दिन में आसमान साफ रहने के साथ ही हल्की धुंध या कोहरा छा सकता है. अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है."
केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, गुरुवार सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता 402 दर्ज किए जाने के साथ ही एक बार फिर यह ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई. मौसम विभाग की मानें तो तापमान में अब लगातार गिरावट होगी और अगले दो तीन दिनों में ही बढ़ती ठंड का असर दिखने लगेगा.
इससे पहले दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के पूर्वानुमान ने संकेत दिया है कि 10 से 12 नवंबर तक वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में रह सकती है. बता दें कि राजधानी के कई इलाकों में सुबह स्मॉग की लेयर छाई रहती है. जिससे विजिबिलिटी पर भी असर पड़ा है. AQI फॉरकास्ट करने वाली एजेंसी ने दावा किया है कि राजधानी और उसके आसपास के शहरों में आने वाले दिनों में स्थिति खराब हो सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2021 06:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

