Delhi Unlock: सीएम अरविंद केजरीवाल का बड़ा एलान, दिल्ली में 31 मई से कंस्ट्रक्शन गतिविधियां और फैक्ट्रियां खोलने का आदेश

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, जो डीडीएमए के अध्यक्ष भी हैं, के साथ एक बैठक के बाद, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि समय आ गया है, जब लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया शुरू करने की आवश्यकता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि दिल्ली के लोगों ने इस कोविड महामारी के दौरान और एक महीने के लॉकडाउन के कारण भी बहुत कुछ झेला है.

अरविंद केजरीवाल (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के मामले कुछ कम होते दिख रहे हैं. इस बीच शुक्रवार को हुई दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की बैठक में क्रमबद्ध तरीके से दिल्ली (Delhi) को अनलॉक (Unlock) करने का फैसला लिया गया है. राजधानी में 20 अप्रैल से सख्त लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया था.  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस संबंध में जानकारी दी. उन्होंने बताया है कि 31 मई सोमवार सुबह से दिल्ली में फैक्ट्रियों को खोल दिया जाएगा और इसके साथ ही निर्माण कार्य (कंस्ट्रक्शन) भी शुरू हो जाएंगे.  Delhi में बेहतर हो रहे हालात, पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 1072 नए केस

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, जो डीडीएमए के अध्यक्ष भी हैं, के साथ एक बैठक के बाद, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि समय आ गया है, जब लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया शुरू करने की आवश्यकता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि दिल्ली के लोगों ने इस कोविड महामारी के दौरान और एक महीने के लॉकडाउन के कारण भी बहुत कुछ झेला है.

उन्होंने कहा कि जो मजदूर और दैनिक वेतन भोगी के रूप में काम कर रहे हैं, उनकी आजीविका चली गई है और यह निर्णय लिया गया है कि ये दोनों गतिविधियां सोमवार (31 मई) से खोली जाएंगी.

केजरीवाल ने कहा, बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया है कि कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में है, क्योंकि दैनिक मामले और पॉजिटिविटी रेट कम हो गई है और अब हमें आर्थिक गतिविधियों पर भी ध्यान देना होगा. कई गरीब परिवारों ने लॉकडाउन के कारण अपनी आजीविका खो दी है और इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि दो प्रकार की गतिविधियां - दिल्ली में निर्माण कार्य और फैक्ट्री सोमवार से काम करना शुरू कर देंगे.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि स्वीकृत औद्योगिक क्षेत्रों में विनिर्माण, उत्पादन इकाइयों के संचालन, दिल्ली के भीतर श्रमिकों को नियोजित करने वाली गतिविधियों को कार्य करने की अनुमति दी जाएगी.

डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने यह भी कहा कि कोविड मामलों की संख्या को ध्यान में रखते हुए अनलॉक की प्रक्रिया को और बढ़ाया जाएगा.

उन्होंने कहा, हर हफ्ते हम जनता के सुझावों और विशेषज्ञों के विचारों के आधार पर धीरे-धीरे अनलॉक की प्रक्रिया को जारी रखेंगे. अगर मामले फिर से बढ़ने लगे तो हमें इस प्रक्रिया को रोकना होगा. सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है. लॉकडाउन मजबूरी में लगाया जाता है. हम इसे थोपना नहीं चाहते.

इस बीच उन्होंने दिल्ली के नागरिकों से यह भी अपील की कि जब तक जरूरत न हो, तब तक घर से बाहर न निकलें. हम सभी को जिम्मेदारी से व्यवहार करना होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें