देश

दिल्ली: दो पत्नियों ने 3 साल की साजिश के बाद की पति की हत्या

दिल्ली में 45 साल के एक व्यक्ति की उसकी दो पत्नियों ने हत्या कर दी. दोनों पत्नियों ने तीन साल तक संयुक्त रूप से साजिश रची और शार्पशूटर की मदद से अपने पति को मार डाला. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

दिल्ली: दो पत्नियों ने 3 साल की साजिश के बाद की पति की हत्या
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits file)

नई दिल्ली, 11 जुलाई : दिल्ली में 45 साल के एक व्यक्ति की उसकी दो पत्नियों ने हत्या कर दी. दोनों पत्नियों ने तीन साल तक संयुक्त रूप से साजिश रची और शार्पशूटर की मदद से अपने पति को मार डाला. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों - 42 वर्षीय गीता (मृत पति संजीव कुमार की पूर्व पत्नी), गीता देवी (28) उर्फ नजमा (वर्तमान पत्नी) और पूर्व पत्नी की बेटी कोमल (21) को गिरफ्तार किया है. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) ईशा पांडे ने कहा कि मजीदिया अस्पताल से छह जुलाई को सूचना मिली थी कि संजीव कुमार नाम के एक व्यक्ति को दुर्घटनास्थल से मृत लाया गया था, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. अस्पताल में पुलिस ने पाया कि मृतक को उसकी पत्नी गीता देवी उर्फ नजमा वहां लेकर आई थी.

गीता देवी ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति और बेटे के साथ मोटरसाइकिल से सब्जी मंडी से अपने घर वापस आ रही थी. उसी दौरान उसका पति एक दुर्घटना का शिकार हो गया. वह अपने पति को लगी गोली की बात छुपा गई, अधिकारी ने कहा. डीसीपी ने कहा कि गीता देवी उर्फ नजमा जांच को गलत दिशा में मोड़ने की कोशिश कर रही थी. उसने कहा कि उसके मृत पति को कालकाजी डिपो के डीटीसी कर्मचारियों ने धमकाया था. पुलिस ने पूछताछ की तो उसके दावे फर्जी निकले. यह भी पढ़ें : MP: धन के दुरुपयोग करने के लिए मेधा पाटकर सहित 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

लगातार पूछताछ के दौरान गीता देवी उर्फ नजमा ने खुलासा किया कि उसके पति की दो बार शादी हो चुकी है और उसकी पूर्व पत्नी का नाम भी गीता है और वह दिल्ली के दक्षिणपुरी में अपने बेटे और 2 बेटियों के साथ अलग रह रही है. पता चला कि गीता देवी उर्फ नजमा और गीता दोनों पिछले कई सालों से एक दूसरे के संपर्क में थी. पूर्व पत्नी को मृतक संजीव के अपनी नई पत्नी के प्रति क्रूर व्यवहार के बारे में पता चला तो गीता ने गीता देवी उर्फ नजमा को नया मोबाइल फोन दिया. उनके पति को इस मोबाइल फोन की जानकारी नहीं थी.

पूर्व पत्नी गीता अपने पति के साथ गीता देवी उर्फ नजमा की पीड़ा से वाकिफ थी. इसलिए, संजीव की दोनों पत्नियों ने गीता की बेटी कोमल के साथ लगभग 2-3 साल पहले संजीव को मारने और अपनी संपत्ति को आपस में बांटने की आपराधिक साजिश रची, अधिकारी ने कहा. गीता देवी उर्फ नजमा ने अपने चचेरे भाई इकबाल से संपर्क किया और उसे अपने पति की हत्या के लिए एक शार्प शूटर की व्यवस्था करने के लिए कहा. इसके बाद इकबाल एक शार्प शूटर लेकर आया और 15 लाख रुपये में सौदा तय हुआ.

पुलिस को सुराग तब मिला जब पता चला कि गीता देवी उर्फ नजमा ने संजीव की मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट की तस्वीर हटा दी थी, जिसने पुलिस के संदेह को और बढ़ा दिया. बाद में पता चला कि उसने उस तस्वीर को शार्प शूटर के साथ शेयर किया था और फिर उसे डिलीट कर दिया. अधिकारी ने कहा, शार्प शूटर ने ट्रांजिट कैंप के दीपालय स्कूल के पास संजीव की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद से अन्य आरोपी इकबाल और शार्पशूटर नईम फरार हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2022 08:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).