Tractor Rally Violence: दिल्ली पुलिस के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका, कमिश्नर एस.एन. श्रीवास्तव को हटाने की मांग

दिल्ली पुलिस के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका, कमिश्नर एस.एन. श्रीवास्तव को हटाने की मांग

दिल्ली हिंसा (Photo Credits: IANS)

Tractor Rally Violence: दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें दिल्ली पुलिस आयुक्त एस.एन. श्रीवास्तव (S. N. Srivastava) को हटाने की मांग की गई है. याचिका में साथ ही आंदोलनकारी किसानों को नियंत्रण करने के दौरान अपनी ड्यूटी नहीं निभाने वाले पुलिसकर्मियों को सजा देने की भी मांग की गई है.धनंजय जैन द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि सरकार और पुलिस प्रभावी तरीके से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह से विफल रहे.

याचिका में कहा गया है कि "यह पूरी तरह से शर्म की बात है कि दिल्ली की सशस्त्र पुलिस प्रदर्शनकारियोंद्वारा पीछा किए जाने, धमकाने और पिटाई करने की स्थिति में दिखाई दे रही थी. याचिकाकर्ता ने आगे कहा कि लाल किले पर तैनात पुलिस कर्मियों को पुलिस आयुक्त द्वारा समय पर निर्णय नहीं लेने के कारण उनके हाल में छोड़ दिया गया था.याचिका के अनुसार, "कानून और व्यवस्था बनाए रखना दिल्ली पुलिस की प्रमुख जिम्मेदारी है जो केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रत्यक्ष नियंत्रण में है, लेकिन दोनों उस कर्तव्य के निर्वहन में बुरी तरह विफल रहे हैं. यह  भी पढ़े: Farmers’ Tractor Rally Violence: कांग्रेस का गृहमंत्री पर निशाना, सुरजेवाला बोले-हिंसा के लिए जिम्मेदार अमित शाह इस्तीफा दें

अन्य अनुरोधों के बीच, जैन ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त को उनके पद से हटाने और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में विफल रहने वाले सभी पुलिस अधिकारियों को दंडित करने के लिए अदालत से निर्देश देने की मांग की है.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने जड़ा इस सीजन का पहला शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

S*x Racket Busted In Delhi: दिल्ली में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, 8 लड़कियां छुड़ाई गईं, 2 आरोपी गिरफ्तार

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड