देश

Delhi: दिल्ली में तीन कथित झपटमारों को नग्न कर घुमाया गया, पुलिस ने मामला दर्ज किया

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को तीन कथित झपटमारों को लोगों ने पकड़ लिया, उनकी जमकर पिटाई की और उनके कपड़े उतारकर उन्हें निर्वस्त्र करके घुमाया. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.

Delhi: दिल्ली में तीन कथित झपटमारों को नग्न कर घुमाया गया, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Delhi Police Photo Credits: IANS

नई दिल्ली, 14 जनवरी : राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को तीन कथित झपटमारों को लोगों ने पकड़ लिया, उनकी जमकर पिटाई की और उनके कपड़े उतारकर उन्हें निर्वस्त्र करके घुमाया. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा कि पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को शनिवार सुबह 11:56 बजे एक कॉल आई, जिसमें कहा गया कि लगभग 30 से 35 लोग 25 से 30 साल की उम्र के तीन लोगों को हाथ बांध कर नग्न अवस्था में सड़क पर घुमा रहे हैं.

फोन करने वाले ने पुलिस को यह भी बताया कि वह नरेला रेलवे स्टेशन पर अपनी बहन को छोड़ने आया था और जब वह वापस जा रहा था तो उसने देखा कि कुछ लोग तीन लोगों की पिटाई कर रहे थे, जिन पर झपटमारी करने का आरोप था. उसने इमर्जेंसी रिस्‍पॉन्‍स नंबर 112 पर कॉल किया. यह भी पढ़ें : Himachal Pradesh Forest Fire Video: मनाली के जंगल में लगी भीषड़ आग, करोड़ों रुपये की वन संपदा नष्ट

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नरेला थाने में आईपीसी की धारा 341, 355 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है. अधिकारी ने कहा, "एक सोशल मीडिया वीडियो फुटेज रिकॉर्ड पर आ गया है और पीड़ितों व अपराधियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2024 08:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).