Alert: एयरफोर्स यूनिफॉर्म में घूम रहा है दिल्ली में संदिग्ध आतंकी!
खबर के मुताबिक एक रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी की नजर रविवार को शाम 5:30 बजे एक ऐसे शख्स पर पड़ी जो पहना तो सेना का ड्रेस था लेकिन उसके पैर में स्पोर्ट्स शूज पहने हुए था
नई दिल्ली. स्वतंत्रता दिवस के मद्दे नजर दिल्ली समेत भार के कई राज्य हाई अलर्ट पर है. वहीं राजधानी दिल्ली में आतंकी हमले के फिराक में हैं. खबरों के मुताबिक एक संदिग्ध आतंकी एयरफोर्स की ड्रेस में घूमता कनॉट प्लेस देखे जाने की खबर है. जिसके बाद संदिग्ध आतंकी आतंकी की तलाश पुलिस और जांच एजेंसियों ने शुरू कर दी गई. 12 अगस्त शाम को येलो लाइन राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के पास भी उसे देखा गया था.
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक एक रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी की नजर रविवार को शाम 5:30 बजे एक ऐसे शख्स पर पड़ी जो पहना तो सेना का ड्रेस था लेकिन उसके पैर में स्पोर्ट्स शूज पहने हुए था. जो कि रियार्ड सेना के अधिकारी को अजीब लगा. क्योंकि सेना में ऐसा कोई नहीं पहनता है. जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी लेकिन तब तक वो फरार हो चूका था.
फिलहाल उसकी तलाश जारी है. बता दें कि राजधानी दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के घुसने की खुफिया जानकारी मिली है. जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही सतर्क हो गई है. आतंकी पलम्बर या फिर इलेक्ट्रिशन का वेशभूषा में आ सकते हैं. वहीं दिल्ली को छावनी में बदल दिया गया है और चप्पेचप्पे पर सीसीटीवी की मदद से नजर रखी जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2018 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

