देश

Delhi: दिल्ली में तांत्रिक ने 14 साल की बच्ची से किया रेप

पश्चिमी दिल्ली के बाबा हरिदास नगर में एक तांत्रिक ने भूत भगाने के बहाने 14 साल की एक लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म किया. जानकारी के मुताबिक, पीड़िता बीमार थी और उसकी मां उसे इलाज के लिए आरोपी के पास ले गई.

Delhi: दिल्ली में तांत्रिक ने 14 साल की बच्ची से किया रेप
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo credits: File image)

नई दिल्ली, 19 फरवरी : पश्चिमी दिल्ली के बाबा हरिदास नगर में एक तांत्रिक ने भूत भगाने के बहाने 14 साल की एक लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म किया. जानकारी के मुताबिक, पीड़िता बीमार थी और उसकी मां उसे इलाज के लिए आरोपी के पास ले गई.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसकी मां को जब पता चला कि उसकी बेटी दो महीने की गर्भवती है, तो उसने पुलिस से संपर्क करने का फैसला किया. पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर बाबा हरिदास नगर में पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह भी पढ़ें : राजस्थान : ट्रक की चपेट में आने से कार सवार महिला सहित दो लोगों की मौत, तीन अन्य घायल

अधिकारी ने कहा, आरोपी ने नाबालिग लड़की के साथ कई बार बलात्कार किया और उसे गर्भवती कर दिया. आरोपी फरार है. हमारी कई टीमें उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2023 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).