VIDEO: 'मार दिया है, लाश उठा लो'... दिल्ली में चाकू गोदकर युवक की हत्‍या, CCTV फुटेज में दिखा खौफनाक मंजर

हत्या की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इसमें दिख रहा था कि कैसे आरोपी मनीष पर एक के बाद एक चाकू से हमला कर रहे हैं.

Delhi Sunder Nagari Case Manish Murder Case: दिल्ली के सुंदर नगरी में तीन बदमाशों ने मनीष नाम के लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी. हत्या के दौरान लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने मदद करने की कोशिश नहीं की. पुलिस ने तीनों आरोपी फैजान, आलम और बिलाल को गिरफ़्तार कर लिया है. Chhattisgarh: एक ही दिन में छह लोगों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

पुलिस ने दावा है कि हत्या करने वाले तीन आरोपी लगातार मनीष पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे. जब मनीष ने केस वापस नहीं लिया तो आरोपियों ने सरेराह चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. तीनों आरोपी घटना के बाद सीसीटीवी में कैद हुए थे, जिसके बाद पुलिस ने ट्रेस किया और पूछताछ के बाद पूरी घटना से पर्दा उठा दिया है.

हैरान कर देने वाली बात यह रही कि मौके पर आसपास के लोग भी मौजूद थे, मगर किसी ने मनीष को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई. जबकि हत्या करने के बाद आरोपियों ने गली में चीखते हुए कहा था कि मार दिया है. लाश उठा लो, दो और को मारेंगे.

मृतक की पहचान मनीष पुत्र धर्मपाल निवासी सुंदर नगरी के रूप में हुई है. प्रारंभिक पूछताछ के दौरान तीन लड़के आलम, बिलाल और फैजान इस मर्डर के मुख्य संदिग्ध के रूप में सामने आए हैं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.

वारदात के वक्त का एक VIDEO भी सामने आया है, जिसमें तीनों आरोपी मनीष से बातचीत कर रहे हैं और उसके बाद अचानक हमलावर हो जाते हैं. तीनों लड़के मनीष को ताबड़तोड़ चाकू मारकर फरार हो जाते हैं. उत्तर पूर्वी दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके में कल रात हुई मनीष की हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने इसके विरोध में प्रदर्शन भी किया.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, May 18: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य कई राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट