देश

Delhi Shocker: भलस्वा गांव में महिला ने शादी के पहले महीने में ही लगाई फांसी

दिल्ली के भलस्वा गांव में 23 साल की एक महिला ने शादी के एक महीने से भी कम समय में आत्महत्या कर ली. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

Delhi Shocker: भलस्वा गांव में महिला ने शादी के पहले महीने में ही लगाई फांसी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits File)

नई दिल्ली, 15 मई: दिल्ली के भलस्वा गांव में 23 साल की एक महिला ने शादी के एक महीने से भी कम समय में आत्महत्या कर ली. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, रविवार की शाम करीब 6:40 बजे जहांगीरपुरी थाना क्षेत्र के भलस्वा गांव में महिला के फांसी लगाए जाने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को मिली, जिसके बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया. यह भी पढ़ें: Kolkata: एंबुलेंस के लिए पैसे नहीं थे, बेटे का शव बैग में डालकर बाप ने बस में 200 KM तक किया सफर

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि महिला ने साड़ी से पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, उसने हाल ही में 22 अप्रैल को विवेक यादव से शादी की थी. अधिकारी ने कहा, सीआरपीसी की धारा 176 के तहत कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है. पोस्टमॉर्टम के बाद आगे की जांच की दिशा तय की जाएगी. क्षेत्र के एसडीएम को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए बुलाया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2023 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).