Delhi Shocker: दिल्ली में मकान मालिक ने किरायेदार की हत्या की, संदिग्ध फरार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में मकान मालिक ने कथित तौर पर एक किरायेदार की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया.

Credit- Pixabay

नई दिल्ली, 20 मार्च : उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में मकान मालिक ने कथित तौर पर एक किरायेदार की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने बुधवार को बताया, ''संदिग्ध फरार है. पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.''

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जॉय टिर्की ने कहा, ''बुधवार सुबह 7:15 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल पर करावल नगर के अंबेडकर विहार में एक घर में एक शव के बारे में सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.'' पुलिस ने मौके पर घर में व्यक्ति को मृत पाया. उसे कोई बाहरी चोट नहीं लगी थी. मृतक की पहचान सुभाष (35) के रूप में हुई है. यह भी पढ़ें : पौड़ी गढ़वाल से कांग्रेस उम्मीदवार को आयकर विभाग ने भेजा समन

डीसीपी ने कहा, ''मृतक एक मजदूर था. घर का मालिक सतीश भड़ाना फरार है. भड़ाना एमसीडी में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करता है.'' अपराध और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. संदिग्ध का पता लगाने और घटना के पीछे की वजह और परिस्थितियों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया, डेवाल्ड ब्रेविसज़ा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें ZIM बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 154 रनों का लक्ष्य, सिकंदर रज़ा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\