Delhi Shocker: दिल्ली में नाबालिग बेटी से बलात्कार के आरोप में पिता गिरफ्तार, पीड़िता की मेडिकल जांच जारी
पूर्वी दिल्ली में 40 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ कथित तौर पर कई बार बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि आरोपी की पहचान बिहार के मूल निवासी मकसूद के रूप में हुई है.
नई दिल्ली, 14 अक्टूबर: पूर्वी दिल्ली में 40 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ कथित तौर पर कई बार बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि आरोपी की पहचान बिहार के मूल निवासी मकसूद के रूप में हुई है. नशे का आदी मकसूद अपने परिवार के साथ पूर्वी दिल्ली में किराए के मकान में रहता है. यह भी पढ़ें: UP Shocker: 6 साल की बच्ची के साथ अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने की गंदी हरकत, पोर्न दिखाकर अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात 10:01 बजे मयूर विहार थाने में नाबालिग से रेप की पीसीआर कॉल मिली. काउंसलिंग के दौरान लड़की ने आरोप लगाया कि उसकी मां की अनुपस्थिति में पिता ने उसके साथ बार-बार बलात्कार किया.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "शुक्रवार को दोपहर 3 बजे आरोपी ने फिर से अपनी बेटी के साथ बलात्कार किया, जब उसकी मां बाहर थी. जब महिला वापस आई, तो पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती सुनाई."
इसके बाद, लड़की का बयान मां की उपस्थिति में दर्ज किया गया. पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 (2) (एन), 506 और पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया है. पीड़िता की मेडिकल जांच पूर्वी दिल्ली के एलबीएस अस्पताल में की गई और मकसूद को गिरफ्तार कर लिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2023 04:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

