Delhi Shocker: खजूरी खास में युवक को नुकीला हथियार घोंपा, इलाज के दौरान मौत
दिल्ली के खजूरी खास इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति ने एक 27 वर्षीय युवक को बर्फ तोड़ने वाली छेनी से घायल कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
नई दिल्ली, 14 अप्रैल: दिल्ली के खजूरी खास इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति ने एक 27 वर्षीय युवक को बर्फ तोड़ने वाली छेनी से घायल कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. मृतक की पहचान सोनिया विहार निवासी वरुण के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार शाम 5.20 बजे की है. यह भी पढ़ें: MP Shocker: इंदौर में नाबालिग के कपड़े उतरवा कर जबरन धार्मिक नारे लगवाए
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, पुलिस केंट्रोल रूम को सूचना मिली कि खजूरी खास में एक व्यक्ति को कोई नुकिला हथियार घोंप दिया गया है. खजूरी खास थाना के एसएचओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. घटना स्थल पर पहुंचकर पता चला कि घायल को भजनपुरा के पेंटाग्राम नर्सिग होम ले जाया गया है.
अधिकारी ने कहा, घायल को वहां से सिविल लाइंस स्थित ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया जहां रात 8.59 बजे इलाज के दौरन उसकी मौत हो गई. शुरुआती जांच में पता चला है कि वरुण सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था. वह गढ़ी मेंडू में रहने वाली अपनी बहन के लिए फल लेने खजूरी चौक आया था.
अधिकारी ने कहा, स्थानीय निवासी करण अपनी स्कूटी से वहां से गुजर रहा था. उसने सड़क पर वरुण को हाथ हिलाते देखा. वरुण ने उसे बताया कि किसी ने बर्फ तोड़ने वाली छेनी उसे घोंप दी है. उन्होंने बताया कि करण गुड़गांव की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता है. वही उसे पहले भजनपुरा के पेंटाग्राम नर्सिग होम और वहां से ट्रामा सेंटर लेकर गया. अधिकारी ने बताया, वरुण के पेट में बर्फ तोड़ने वाली छेनी से तीन वार किए गए थे. हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2023 02:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

