Delhi Shocker: राज पार्क इलाके में एक व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या

दिल्ली के राज पार्क इलाके में 32 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा कि उन्हें रात 12.23 बजे एक पीसीआर कॉल मिली.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नई दिल्ली, 23 अप्रैल: दिल्ली के राज पार्क इलाके में 32 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा कि उन्हें रात 12.23 बजे एक पीसीआर कॉल मिली. फोन करने वाले ने कहा कि राज पार्क राठी अस्पताल की गली के पास एक व्यक्ति को चाकू मारा गया है. उस पर इतनी बेरहमी से किया गया था कि उसकी आंत बाहर निकल आई थी. यह भी पढ़ें: UP Shocker: देवरिया में भाई को बचाने पहुंची थी बहन, लोहे की छड़ से पीटकर कर दी गई हत्‍या, आरोपी गिरफ्तार

पीड़ित की पहचान उसके आधार कार्ड की मदद से हाथरस निवासी वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई. पुलिस ने उसकी पत्नी आशा को घटना की जानकारी दी. जितेंद्र को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया.

पुलिस ने बताया कि मोबाइल क्राइम टीम और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया और केस दर्ज किया गया. पुलिस ने कहा कि उन्होंने आईपीसी की धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. अधिकारी ने कहा, हत्या के पीछे की मंशा अभी स्पष्ट नहीं है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड