Delhi Shocker: दिल्ली के शाहदरा में 19 वर्षीय युवक की मामूली विवाद पर चाकू घोंपकर हत्या

दिल्ली के शाहदरा जिले के गीता कॉलोनी थाना क्षेत्र में रानी गार्डन इलाके में शुक्रवार रात करीब 8 बजे 19 वर्षीय यश की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. मृतक के भाई अमन शर्मा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बताया कि चार-पांच लोगों ने मिलकर उनके भाई की हत्या की.

नई दिल्ली, 28 जून : दिल्ली के शाहदरा जिले के गीता कॉलोनी थाना क्षेत्र में रानी गार्डन इलाके में शुक्रवार रात करीब 8 बजे 19 वर्षीय यश की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. मृतक के भाई अमन शर्मा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बताया कि चार-पांच लोगों ने मिलकर उनके भाई की हत्या की. उन्होंने बताया, " यश पर चार से पांच लोगों ने मिलकर एक के बाद एक चाकू से कई वार किए. गंभीर रूप से घायल यश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया."

दिल्ली पुलिस ने प्रारंभिक जांच में दो संदिग्धों, अमान और रेहान, की पहचान की है और उनकी तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं. अमन ने बताया दोनों भाई स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी एक अन्य वाहन चालक के साथ उनकी स्कूटी का साइड मिरर टच हो गया. इसके बाद वाहन चालक ने उन्हें गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दीं. जब दोनों भाइयों ने उसे रोका, तो एक हमलावर ने यश के सिर पर पिस्तौल तान दी. अमन और यश ने उस शख्स को पकड़ लिया, लेकिन उसका साथी भाग गया और दो मिनट में तीन अन्य युवकों को लेकर लौटा, जिनके पास चाकू थे. यश ने अमन से भागने को कहा, लेकिन भागते समय यश सड़क पर गिर गया. इसके बाद हमलावरों ने उसकी पीठ पर चाकू से कई वार किए. गंभीर रूप से घायल यश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह भी पढ़ें : मुजफ्फरनगर में सात साल की बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

प्रारंभिक जांच में दिल्ली पुलिस ने दो संदिग्धों, अमान और रेहान, की पहचान की है, और उनकी तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं. डीसीपी शाहदरा प्रशांत गौतम ने बताया कि हत्या का कारण संभवतः स्कूटी टच होने को लेकर हुआ झगड़ा था. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. फिलहाल इस मामले में किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 19: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का सितम, जानें दिल्ली, मुंबई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट