Delhi Road Accident: दिल्ली में भीषण सड़क हादसा, शादी समारोह से लौटते समय कार की ट्रक से टक्कर, 3 लोगों की मौत, 4 जख्मी

दिल्ली में एक कार के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए. पुलिस ने रविवार को कहा कि दक्षिण-पूर्व दिल्ली में कार डिवाइडर से टकराई, विपरीत कैरेजवे पर गई और एक ट्रक से टकरा गई.

Road Accident (Photo Credit: ANI)

नई दिल्ली, 3 मार्च : दिल्ली में एक कार के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए. पुलिस ने रविवार को कहा कि दक्षिण-पूर्व दिल्ली में कार डिवाइडर से टकराई, विपरीत कैरेजवे पर गई और एक ट्रक से टकरा गई. कार में सवार सात लोग फरीदाबाद में एक शादी समारोह से लौट रहे थे जब बदरपुर फ्लाईओवर पर यह हादसा हुआ.

मृतकों की पहचान ओखला के संजय कॉलोनी निवासी राज (21), संजू (38) और दिनेश (22) के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि अंसुल (18) की हालत गंभीर है, जबकि नीरज (18), अजीत (28) और विशाल (28) का इलाज चल रहा है. ये सभी एक ही इलाके के रहने वाले हैं. पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) राजेश देव ने कहा कि बदरपुर पुलिस स्टेशन में घटना के बारे में शनिवार दोपहर 12:48 बजे एक कॉल आई. यह भी पढ़ें : Lucknow Shocker: लखनऊ में मामूली विवाद में छोटे भाई को उतारा मौत के घाट

डीसीपी ने कहा, “बदरपुर फ्लाईओवर पर, मारुति ऑल्टो कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर से टकरा गई और फिर विपरीत कैरिजवे पर चली गई जहां वह एक ट्रक से टकरा गई. सभी सात लोगों को एम्स ट्रॉमा सेंटर में स्थानांतरित कर दिया गया.” डीसीपी ने बताया कि वे सभी फरीदाबाद निवासी अपने रिश्तेदार सोहन लाल की शादी के रिसेप्शन में शामिल होने गए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

Darshan Kumar Dies: T-सीरीज के स्तंभ और गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 70 साल की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर

Weather Forecast Today, April 19: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का सितम, जानें दिल्ली, मुंबई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड