दिल्ली: पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 961 नए मामले सामने आए, 15 की मौत, 1186 डिस्चार्ज

देश में कोरोना वायरस महामारी के दिन प्रतिदिन बढ़ते प्रकोप से लोगों का हाल बेहाल है. इस बीच ANI न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार राजधानी दिल्ली में रविवार यानि आज पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 9 सौ 61 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 15 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा 1 हजार 1 सौ 86 लोग रिकवर/डिस्चार्ज/माइग्रेटेड हुए हैं.

कोरोना वायरस का कहर (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Disease) के दिन प्रतिदिन बढ़ते प्रकोप से लोगों का हाल बेहाल है. इस बीच ANI न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार राजधानी दिल्ली (Delhi) में रविवार यानि आज पिछले 24 घंटों में कोविड-19 (COVID-19) के 9 सौ 61 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 15 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा 1 हजार 1 सौ 86 लोग रिकवर/डिस्चार्ज/माइग्रेटेड हुए हैं. राजधानी दिल्ली में आए इन नए मामलों के साथ ही कोरोना महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 लाख 37 हजार 6 सौ 77 हो गई है. इनमें से 1 लाख 23 हजार 3 सौ 17 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चूका है, वहीं 4 हजार 4 लोगों की मौत हुई है. राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या वर्तमान में 10 हजार 3 सौ 56 है.

इसके अलावा दिल्ली सरकार (Government of Delhi) ने बताया कि आज राज्य में 4 हजार 2 सौ 89 RTPCR/CBNAAT/TrueNat टेस्ट और 8 हजार 4 सौ 41 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए हैं. दिल्ली सरकार के अनुसार राज्य में अबतक कोविड-19 की जांच के लिए कुल 10 लाख 63 हजार 6 सौ 69 टेस्ट किए जा चुके हैं.

यह भी पढ़ें- देश की खबरें | कोरोना वायरस से संक्रमित कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का निधन

बात करें देश के बारे में तो आज सुबह कोविड-19 के 54 हजार 7 सौ 36 नए मामले सामने आए, वहीं इस जानलेवा वायरस के चपेट में आने से 8 सौ 53 लोगों की मौत हो गई. देश में आए इन नए मामलों के साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित कुल मामलों की संख्या 17 लाख 50 हजार 7 सौ 24 हो गई है. इनमें से 11 लाख 45 हजार 6 सौ 30 लोग ठीक हुए हैं, वहीं 37 हजार 3 सौ 64 लोगों की मौत हुई है. देश में कोरोना वायरस से संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या वर्तमान में 5 लाख 67 हजार 7 सौ 30 है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट