Delhi Weather: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान मौसम के औसम से एक डिग्री अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गयी.

राजधानी दिल्ली (Photo: ANI)

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान मौसम के औसम से एक डिग्री अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गयी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से एक डिग्री कम 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शहर में शनिवार को 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 370 (बहुत खराब) दर्ज किया गया. उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है.

राष्ट्रीय राजधानी में एक्यूआई 26 नवंबर को “बहुत खराब” श्रेणी में आ गया था. तब से वायु गुणवत्ता का स्तर 300 अंक से ऊपर बना हुआ है. मौसम विभाग ने बताया कि शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 73 प्रतिशत रही.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Nepal vs Italy, T20 World Cup 2026 17th Match Live Streaming: नेपाल बनाम इटली के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

Sri Lanka vs Oman, T20 World Cup 2026 16th Match Live Score Update: पल्लेकेले में श्रीलंका बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Sri Lanka vs Oman, T20 World Cup 2026 16th Match Prediction: पल्लेकेले में आज श्रीलंका बनाम ओमान के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Live Streaming: आज टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का 18वां मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\