Delhi: दिल्ली में 9 सितंबर से खुलेंगे पब और बार, खड़े होकर नहीं पी सकेंगे शराब

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार कोरोनावायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं. वहीं दिल्ली में बार, पब और क्लबों को नौ सितंबर से खुलने की इजाजत मिल गई है.हालांकि बार या पब की क्षमता के 50 फीसदी लोगों को ही बैठने की इजाजत होगी. जिसके लिए बार और क्लबों में खास बदलाव किए जा रहे हैं.

शराब (Photo Credits: File Photo)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले बढ़ते जा रहे हैं. वहीं दिल्ली में बार, पब और क्लबों को नौ सितंबर से खुलने की इजाजत मिल गई है.हालांकि बार या पब की क्षमता के 50 फीसदी लोगों को ही बैठने की इजाजत होगी. जिसके लिए बार और क्लबों में खास बदलाव किए जा रहे हैं. हालांकि बार में पहले गेस्ट को शराब के साथ दिए जाने वाला चखना बाउल में दिया जाता था ,वहीं अब कोरोना संक्रमण की वजह से अब एक सील पैक बॉटल में दिया जाएगा, जिसे गेस्ट खुद खोलेगा.

दिल्ली में 9 सितंबर से होटल, रेस्तरां, बार और क्लब खोल दिए जाएंगे. हालांकि इन्हें 30 सितंबर तक के लिए ट्रायल के आधार पर खोला जाएगा और फैसले की समीक्षा की जाएगी. अगर सब कुछ ठीक रहता है तो इस फैसले को आगे के लिए लागू किया जा सकता है. हालांकि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के साथ केन्द्र की गाइडलाइंस का पूरा पालन करना होगा. यह भी पढ़े: Coronavirus Update: दिल्ली में कोरोना के दो हजार 509 नए मामले दर्ज, 3 जुलाई के बाद सबसे ज्यादा मामले आए सामनें

दिल्ली ताज होटल के फूड एन्ड बेवरेजेस के हेड हर्षल भवसार ने आईएएनएस को बताया, "50 फीसदी गेस्ट को ही बैठने की इजाजत होगी, वहीं बार में खड़े होकर शराब पीने की अनुमति नहीं होगी, हमने बार काउंटर के सामने से बैठने की व्यवस्था हटा दी है। अब गेस्ट सिर्फ बार में लगी कुर्सियों पर ही शराब पी सकेंगे.

उन्होंने बताया, "बार में एंट्री करने से पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी, वहीं सेनिटाइजेशन मशीन भी लगाई गई है.तापमान सामान्य होने पर ही बार के अंदर आने की इजाजत होगी. उन्होंने आगे बताया, "बार में ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा दी गई। वहीं गेस्ट बार कोड स्कैन करके आर्डर दे सकते हैं। गेस्ट जिस ग्लास को इस्तेमाल करेंगे उसे हम और उसे कायदे से सैनिटाइज करेंगे.हालांकि गेस्ट के बैग्स को डिस्इफेक्ट भी किया जाएगा, साथ ही गेस्ट बिना छुए तापमान भी नाप सकेंगे, जिसके लिए जगह जगह पर मशीन लगाई गई है.  बार मे सोशल डिस्टेंसिंग के मद्देनजर सीटों में उचित दूरी बनाई गई है.

दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने इस संबंध में एसओपी भी जारी की है. जिसके मुताबिक, बार और पब में स्टाफ के सिर्फ उन लोगों को ही काम करने की इजाजत होगी, जिनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं होंगे. इसके साथ ही बार और पब में कुल कैपिसिटी के 50 फीसदी लोगों को ही बैठने की इजाजत होगी. हालांकि कंटेनमेंट जोन में आने वाले बार, पब और क्लबों को फिलहाल खोलने की इजाजत नहीं दी गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड