देश

दिल्ली मेट्रो में अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

दिल्ली में रहने वाली एक युवती बुधवार को दिल्ली पुलिस में मेट्रो में सफर के दौरान एक शख्स द्वारा अश्लील हरकते करने को लेकर मामला दर्ज करवाई थी. महिला का आरोप था कि आरोपी चलती मेट्रो ट्रेन में अपने पैंट को खोलकर प्राइवेट पार्ट दिखा रहा था. महिला के इस शिकायत के बाद दिल्ली पुलिसआरोपी गिरफ्तार किया है

दिल्ली मेट्रो  में अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

दिल्ली में रहने वाली एक युवती बुधवार को दिल्ली पुलिस में मेट्रो में सफर के दौरान एक शख्स द्वारा अश्लील हरकते करने को लेकर मामला दर्ज करवाई थी. पीड़िता का आरोप था कि आरोपी चलती मेट्रो ट्रेन (Metro Trian) में अपने पैंट को खोलकर प्राइवेट पार्ट दिखा रहा था. महिला के इस शिकायत के बाद दिल्ली पुलिसआरोपी गिरफ्तार किया है. जिसका नाम अभिषेक कुमार (Abhilash Kumar) बताया जा रहा है. वह पेश से सिविल इंजिनियर है और गुडगांव के एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है. जिससे दिल्ली पुलिस उसके द्वारा किये गए इस अश्लील हरकत को लेकर पूछताछ कर रही है.

वहीं इस घटना को लेकर डीएमआरसी के तरफ से कहा गया कि आरोपी को पकड़ने के लिए उसके आन लाइन ट्रांजेक्शन और उसके फोन के लोकेशन ट्रेस किये गये. जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया. यह भी पढ़े: दिल्ली मेट्रो में गंदी हरकत: महिला ने लगाया व्यक्ति पर प्राइवेट पार्ट दिखाने का आरोप, ट्विटर पर बयां किया अपना दर्द

 

बात दें कि इस घटना को लेकर महिला ने बुधवार रात एक के बाद एक किए ट्वीट कर में दावा किया कि जब वह एक मेट्रो ट्रेन से गुरुग्राम लौट रही थी तब एक व्यक्ति ने अश्लील हरकत करते हुए अपना गुप्तांग दिखाया. महिला ने ट्विटर पर व्यक्ति का चित्र भी साझा किया. जिसके बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आई और शनिवार को उसे गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली.

महिला आयोग  जारी की थी नोटिस

इस घटना को लेकर महिला आयोग लड़की के साथ हुई अश्लीलता को लेकर दिल्ली पुलिस और डीएमआरसी को शुक्रवार को नोटिस भेजा था. आयोग की चीफ स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस और दिल्ली मेट्रो को नोटिस जारी कर इस मामले में अब तक क्या कार्रर्वाई हुई जवाब मांगा था. आयोग ने यह भी पूछा है कि 2019 से लेकर अब तक दिल्ली मेट्रो को महिलाओं के खिलाफ अपराध की कितनी शिकायतें मिली हैं और उन पर अब तक क्या एक्शन लिया गया है. (इनपुट भाषा)

 

 

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2020 11:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).