देश

Delhi Girl Murder Case: दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा, आरोपी साहिल ने 15 दिन पहले खरीदा था चाकू, लव ट्राएंगल की जांच में भी जुटी

दिल्ली के इलाकेशाहबाद डेयरी में रविवार शाम अपनी 16 वर्षीय प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या करने वाले साहिल से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने कुछ दिन पहले ही उसकी हत्या की साजिश रची थी

Delhi Girl Murder Case: दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा, आरोपी साहिल ने 15 दिन पहले खरीदा था चाकू, लव ट्राएंगल की जांच में भी जुटी
Photo Credits ANI

Delhi Girl Murder Case: दिल्ली के  इलाकेशाहबाद डेयरी में रविवार शाम अपनी 16 वर्षीय प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या करने वाले साहिल से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने कुछ दिन पहले ही उसकी हत्या की साजिश रची थी  दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी है. सूत्रों ने कहा कि साहिल ने प्रेमिका की हत्या के लिए 15 दिन पहले चाकू खरीदा था। सूत्रों ने कहा, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश करने की कोशिश कर रही थी, तो वहीं आरोपी साहिल ेने पुलिस से बचने के लिए अपना फोन बंद कर लिया था और बुलंदशहर में अपनी चाची के यहां चला गया था यह भी पढ़े Love Triangle: इंजीनियरिंग छात्र ने काटा दोस्त का सिर, प्राइवेट पार्ट भी किया अलग, दिल काटकर निकाला बाहर

सूत्रों के अनुसार, पीड़िता साक्षी उसके साथ संबंध जारी नहीं रखना चाहती थी और वह पिछले काफी दिनों से उसे नजरअंदाज कर रही थी। इस बीच, पुलिस की टीमें उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स और अपराध में इस्तेमाल हथियार को भी खंगाल रही हैं, जिसे उसने रिठाला में फेंका था पुलिस लव ट्राएंगल की भी जांच कर रही है। सूत्रों ने कहा, साक्षी और साहिल ने 2021 में एक-दूसरे से बात करना शुरू किया था और अब वह प्रवीण से बात कर रही थी, जिसे वह साहिल से मिलने से पहले से जानती थी। साहिल फिर से प्रवीण से बात करने से खुश नहीं था

हालांकि अभी तक साक्षी की हत्या के असली मकसद का पता नहीं चल पाया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी साहिल फ्रिज-एसी मरम्मत करने वाले मैकेनिक के रूप में काम करता है। साहिल ने शाहबाद डेयरी इलाके में  निवाजेजे कॉलोनीसी साक्षी को 20 से अधिक बार चाकू मारा था, इतना ही नहीं उसने उसे पत्थर से भी कुचला था

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नीले रंग की टी-शर्ट पहने साहिल लड़की को चाकू मारते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लगभग सात से आठ लोग मौके पर मौजूद हैं और खड़े होकर वारदात को देख रहे हैंगहरे लाल रंग की शर्ट पहने एक आदमी बीच-बचाव करने की कोशिश करता है, लेकिन साहिल उसे दूर धकेल देता है। वीडियो में, साहिल लड़की को चाकू मारता रहता है, साथ ही आसपास खड़े लोगों को धमकी भी देता है, जिससे वे तितर-बितर हो जाते हैं

छुरा घोंपने के बाद, साहिल ने लड़की को कई बार लात मारी और फिर उस पर पांच बार पत्थर से वार किया. वह फिर थोड़ी देर के लिए वहां से दूर हो जाता है और फिर वहीं ही लौट आता है। वीडियो के अनुसार, वह एक बार फिर से लड़की पर पत्थर से हमला करता है, उसे कई बार लात मारता है और फिर अंत में चला जाता है

अधिकारी ने कहा, साक्षी अपने दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने जा रही थी, तभी साहिल ने उसे रोका और बेरहमी से उसकी हत्या कर दी. पीड़िता के पिता की शिकायत पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2023 03:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).