देश

मेरठ में दिन दहाड़े दिल्ली पुलिस की हत्या, लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना खरखौदा में आज हथियारबंद बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर दिल्ली पुलिस के सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के समय सिपाही पत्नी और तीन बच्चों के साथ सैंट्रो कार में सवार होकर अपने गांव लौट रहा था.

मेरठ में दिन दहाड़े दिल्ली पुलिस की हत्या, लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली
प्रतीकात्म तस्वीर (फाइल फोटो)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना खरखौदा में आज हथियारबंद बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर दिल्ली पुलिस के सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के समय सिपाही पत्नी और तीन बच्चों के साथ सैंट्रो कार में सवार होकर अपने गांव लौट रहा था. घटना में सिपाही की बेटी को भी छर्रे लगे हैं।घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कैली गांव में जाम लगा दिया.

मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा काफी समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। हमलावर बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं आ सके। किला परीक्षिगढ़ पुलिस के अनुसार मृतक का नाम सरबजीत (33) पुत्र हरजीत निवासी बढ़ला गांव है। वह दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल था. यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश: दरोगा साहब ने मुंह से ठांय-ठांय की आवाज निकालकर बदमाशों को ललकारा, सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस हुई ट्रोल

सिपाही दो दिन पहले घर पर आया था। रविवार की सुबह पत्नी संगीता और तीन बच्चों के साथ खरखौदा क्षेत्र के ही कबट्टा गांव में गुरुद्वारे की स्थापना पर आयोजित जलसे में शामिल होने गया था. दोपहर बाद वहां से लौटते वक्त बावनपुरा के जंगल में बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसकी कार को रोकने का प्रयास किया। कार नहीं रोकी तो बदमाशों ने शीशे में डंडे मारे। इसके बाद कार एक खेत में घुस गई। टूटे हुए शीशे में से बदमाशों ने सरबजीत को गोली मार दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2018 08:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).