दिल्ली: छेड़छाड़ के आरोप में नागा बाबा रवि गिरी महाराज गिरफ्तार
दाती महाराज पर लगे दुष्कर्म के आरोप के बाद आज एक और बाबा छेड़छाड़ के आरोप में दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस ने खुद को नागा बाबा बताने वाले रवि गिरी महाराज को एक महिला वकील की शिकायत के बाद अरेस्ट किया.
नई दिल्ली: दाती महाराज पर लगे दुष्कर्म के आरोप के बाद आज एक और बाबा छेड़छाड़ के आरोप में दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस ने खुद को नागा बाबा बताने वाले रवि गिरी महाराज को एक महिला वकील की शिकायत के बाद अरेस्ट किया.
जानकारी के मुताबिक पुलिस को दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में पेशे से वकील महिला की शिकायत मिली. महिला वकील ने बाबा पर फोन पर अश्लील बातें और अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है. पीड़ित महिला ने तंग होकर हौज काजी थाने में आरोपी बाबा के खिलाफ धारा 354, 506, 509 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया.
वहीं पुलिस ने आज नागा बाबा को गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया है. पीड़ित महिला के मुताबिक नागा बाबा ने उसके परिजनों से शादी के लिए अच्छा लड़का ढूढने की बात कही थी. और इसी का बहाना लेकर वह पीड़िता के घर आनेजाने लगा. इसके बाद से उसने पीड़िता के साथ अश्लील बाते शुरू कर दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2018 12:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

