देश

Delhi School Reopening: दिल्ली में जल्द खुल सकते हैं स्कूल, एक्सपर्ट कमेटी ने दी हरी झंडी

दिल्ली सरकार की एक्सपर्ट कमेटी ने सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपी है. अपनी रिपोर्ट में कमेटी ने कहा कि अब दिल्ली में सभी कक्षाओं के लिए स्कूल फिर से खोले जाने चाहिए. रिपोर्ट में राजधानी के सभी स्कूलों को फिर से खोलने की सिफारिश की गई है.

Delhi School Reopening: दिल्ली में जल्द खुल सकते हैं स्कूल, एक्सपर्ट कमेटी ने दी हरी झंडी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Delhi) में कोरोना (COVID-19) की दूसरी लहर काबू में आ चुकी है. स्थिति नियंत्रण में आने के बाद अब राजधानी में जल्द स्कूल खोले जा सकते हैं. कोरोना वायरस (COVID-19) के कम होते मामलों के बीच दिल्ली सरकार की एक्सपर्ट कमेटी ने सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपी है. अपनी रिपोर्ट में कमेटी ने कहा कि अब दिल्ली में सभी कक्षाओं के लिए स्कूल फिर से खोले जाने चाहिए. रिपोर्ट में राजधानी के सभी स्कूलों को फिर से खोलने की सिफारिश की गई है. Delhi: कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की क्या है तैयारी? स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया.

कमेटी ने सिफारिश की है कि दिल्ली में चरणबद्ध तरीके से सभी क्लासों के स्कूल खुलने चाहिए. कमेटी ने अपनी सिफारिशों में सरकार से पहले सीनियर कक्षाओं (कक्षा 9 से 12) के लिए स्कूलों को फिर से खोलने के लिए कहा है और इसके बाद मिडिल और अंत में प्राइमरी कक्षाओं को खोला जाना चाहिए.

दिल्ली के स्कूलों को कब और कैसे फिर से खोला जाए, इस पर अंतिम फैसला DDMA की बैठक में लिया जाएगा. बता दें कि दिल्ली में इस साल मार्च से स्कूल बंद हैं. राष्ट्रीय राजधानी में जनवरी 2021 में केवल सीनियर कक्षाओं के लिए स्कूल फिर से खुले थे. जूनियर और प्राइमरी कक्षाओं के लिए मार्च 2020 से स्कूल बंद हैं.

दिल्ली में काबू में कोरोना

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण काबू में है, नए मामलों में कमी जारी है. इसी के चलते राजधानी में अनलॉक की प्रक्रिया के तहत अधिकतर स्थानों को खोल दिया गया है. दिल्ली में अब जल्द ही स्कूल भी खोले जा सकते हैं.

दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 39 नए मामले सामने आए और इस घातक वायरस से किसी मरीज की मौत नहीं हुई. संक्रमण की दर 0.06 फीसदी रही. देश के कई राज्यों में जहां कोरोना कंट्रोल में है वहां पर स्कूलों को खोला जा चुका है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2021 01:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).