Delhi Mundka Fire: मुंडका में हुए अग्निकांड में कई लोग लापता, नहीं हो पा रही शवों की शिनाख्त

मुंडका में हुए अग्निकांड ने पूरी दिल्ली को दहला कर रख दिया है. इमारत में लगी आग की घटना को 15 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अभी भी कुछ लोग लापता बताए जा रहे हैं. वहीं कुछ शव ऐसे है, जिनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है.

Mundka Fire (Photo: ANI)

नई दिल्ली, 14 मई : मुंडका (Mundka) में हुए अग्निकांड ने पूरी दिल्ली को दहला कर रख दिया है. इमारत में लगी आग की घटना को 15 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अभी भी कुछ लोग लापता बताए जा रहे हैं. वहीं कुछ शव ऐसे है, जिनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है. इन सब में फोरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर शव इस हद तक जल गए है कि उनकी शिनाख्त करने में परिजनों को काफी मुश्किल हो रही हैं.

घटनास्थल पर मिले शवों को संजय गांधी अस्पताल लाया गया. अस्पताल में पूरी रात अफरा-तफरी का माहौल रहा. लापता व्यक्तियों और शिनाख्त करने आए परिजनों का आना-जाना लगा रहा. अस्पताल में आए एक परिजन ने कहा, "मैं पिछले 12 घंटे से यहां बैठा हूं और मुझे नहीं पता कि मेरी पत्नी कहां है. हमें अधिकारियों से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है." यह भी पढ़ें : Delhi Mundka Fire: राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री ने दिल्ली के मुंडका अग्निकांड में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया

वहीं एक और परिजन ने बताया कि जब से उन्हें इस घटना के बारे में पता चला है, वह अपने रिश्तेदार को ढूंढने के लिए एक जगह से दूसरी जगह जा रहे हैं. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, एनडीआरएफ टीम का अभी भी तलाशी अभियान जारी हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Kerala Election 2026: चुनाव प्रचार को लेकर केरल पहुंचे PM मोदी, कांग्रेस पर जमकर बरसे, पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को लेकर कही ये बात; VIDEO

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट