दिल्ली: टैटू आर्टिस्ट की बेरहमी से हत्या, तीन हिसों में शव बरामद
पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में अपराधिक मामले रुकने का नाम नहीं ले रहें है. ताजा मामल दिल्ली के मयूर विहार इलाके से है. पुलिस ने एक युवक का तीन हिस्सों में कटा हुआ शव बरामद किया है
नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में अपराधिक मामले रुकने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला दिल्ली के मयूर विहार इलाके से है. पुलिस ने एक युवक का तीन हिस्सों में कटा हुआ शव बरामद किया है. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैली फ़ैल गई है. पुलिस द्वारा युवक का पहचान किए जाने के बाद मालूम पड़ा है कि उसका नाम बबलू कुमार है. वह दिल्ली के मयूर बिहार का रहने वाला है और पेशे से टैटू आर्टिस्ट है. जो पिछले एक हफ्ते से गायब था.
स्थानीय पुलिस के मुताबिक उसने युवक का शव रविवार को दिल्ली जल बोर्ड की खाली पड़े झाड़ियों से बरामद किया है. किसी ने युवक के बारे में जानकरी दिया कि एक आदमी का शव तीन हिस्सों में झाड़ियों में पड़ा हुआ है. जिसके बाद वे घटना स्थल पर पहुंचकर युवक का शव बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच पड़ताल की जा रही है. यह भी पढ़े: दिल्लीः अमन विहार में चोर समझ युवक की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
वहीं बबलू की हत्या को लेकर उसने परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है. परिवार वालों की माने तो बबलू पिछले हफ्ते सोमवार को अपने दोस्तों के साथ बाहर कहीं घुमने गया था. जिसके बाद देर शाम तक जब वह वापस नहीं आया तो उन्होंने उसे काफी ढूढने की कोशिश की. लेकिन उसका कही भी पता नहीं चल सका. जो उन्होंने पुलिस स्टेशन में उसके गायब होने को लेकर शिकायत भी दर्ज करवाया था. लेकिन पुलिस भी उसे नहीं ढूढ़ पाई.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2018 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

