Delhi Shocker: दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल में नाबालिग लड़की से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल के एक कमरे में एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार की है और आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

Delhi Shocker: पूर्वी दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल के एक कमरे में एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार की है और आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में बलात्कार की घटना के बारे में जीटीबी एन्क्लेव पुलिस स्टेशन में एक कॉल आई, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची.

अधिकारी ने कहा, "पीड़िता, जो एक नाबालिग है, ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोसी, जो चपरासी (संविदा कर्मचारी) के रूप में काम करता है, ने उसके साथ बलात्कार किया था. पुलिस को दिए अपने बयान में, उसने यह भी कहा कि वह उसका दोस्त था और दोनों एक-दूसरे को कुछ समय से जानते हैं. जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने आरोपी को फोन किया था और उसके साथ बाहर गई थी.

भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार के लिए सजा) और पोक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि लड़की का चिकित्सकीय परीक्षण भी किया गया, आगे की जांच जारी है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड