Delhi Mayor Election 2023: आज देश की राजधानी को मिल सकता है नया मेयर, सोमवार को फिर से होनी है सदन की बैठक

भाजपा सदस्यों ने चेम्बर के बाहर आप विरोधी और (दिल्ली के मुख्यमंत्री)अरविंद केजरीवाल विरोधी नारेबाजी की जबकि आप सदस्यों ने सदन में करीब पांच घंटे तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया. निकाय सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद राज्य सभा सदस्य संजय सिंह सहित आप नेताओं ने दावा किया कि महापौर का चुनाव नहीं होने दिया जा रहा है और भाजपा‘‘लोकतंत्र का गला घोंटकर खतरनाक परंपरा शुरू कर रही है.’’

Delhi Mayor Election 2023

दिल्ली के सिविक सेंटर स्थित एमसीडी सदन में सोमवार को दिल्ली के मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव होगा. रविवार को आम आदमी पार्टी के सभी पार्षदों ने प्रोटेम स्पीकर सत्य शर्मा को पत्र लिखकर, मनोनीत पार्षदों को वोटिंग राइट नहीं देने की अपील भी की. मनोनीत पार्षदों के वोटिंग राइट्स को लेकर सोमवार को भी एमसीडी सदन में हंगामा होने की आशंका है. गौरतलब है कि इससे पहले 6 और 24 जनवरी को हुई एमसीडी की बैठक में हंगामे के चलते मेयर चुनाव नहीं हो पाया था. 24 जनवरी को सभी पार्षदों ने शपथ ले ली थी. लेकिन उसके बाद एमसीडी सदन में आप और बीजेपी के पार्षदों के बीच हंगामा हो गया था. यह भी पढ़ें: दिल्ली महापौर का चुनाव कराने की दो कोशिशें नाकाम होने के बाद सोमवार को फिर सदन की बैठक

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में नगर निगम का चुनाव 4 दिसंबर को हुआ था और 7 दिसंबर को परिणाम आए थे. इसमें आम आदमी पार्टी को 250 में से 134 सीटों पर जीत मिली थी. लेकिन अब तक मेयर नहीं चुना जा सका है. एमसीडी सदन में 6 और 24 जनवरी को हुई बैठकों में आप और बीजेपी के पार्षदों के बीच हंगामा हो जाने की वजह से अभी तक दिल्ली को नया मेयर नहीं मिल पाया है.

भाजपा सदस्यों ने चेम्बर के बाहर आप विरोधी और (दिल्ली के मुख्यमंत्री)अरविंद केजरीवाल विरोधी नारेबाजी की जबकि आप सदस्यों ने सदन में करीब पांच घंटे तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया. निकाय सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद राज्य सभा सदस्य संजय सिंह सहित आप नेताओं ने दावा किया कि महापौर का चुनाव नहीं होने दिया जा रहा है और भाजपा‘‘लोकतंत्र का गला घोंटकर खतरनाक परंपरा शुरू कर रही है.’’

Share Now

संबंधित खबरें

Darshan Kumar Dies: T-सीरीज के स्तंभ और गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 70 साल की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर

Weather Forecast Today, April 19: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का सितम, जानें दिल्ली, मुंबई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड