Delhi Mayor Election 2023: आज देश की राजधानी को मिल सकता है नया मेयर, सोमवार को फिर से होनी है सदन की बैठक
भाजपा सदस्यों ने चेम्बर के बाहर आप विरोधी और (दिल्ली के मुख्यमंत्री)अरविंद केजरीवाल विरोधी नारेबाजी की जबकि आप सदस्यों ने सदन में करीब पांच घंटे तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया. निकाय सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद राज्य सभा सदस्य संजय सिंह सहित आप नेताओं ने दावा किया कि महापौर का चुनाव नहीं होने दिया जा रहा है और भाजपा‘‘लोकतंत्र का गला घोंटकर खतरनाक परंपरा शुरू कर रही है.’’
दिल्ली के सिविक सेंटर स्थित एमसीडी सदन में सोमवार को दिल्ली के मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव होगा. रविवार को आम आदमी पार्टी के सभी पार्षदों ने प्रोटेम स्पीकर सत्य शर्मा को पत्र लिखकर, मनोनीत पार्षदों को वोटिंग राइट नहीं देने की अपील भी की. मनोनीत पार्षदों के वोटिंग राइट्स को लेकर सोमवार को भी एमसीडी सदन में हंगामा होने की आशंका है. गौरतलब है कि इससे पहले 6 और 24 जनवरी को हुई एमसीडी की बैठक में हंगामे के चलते मेयर चुनाव नहीं हो पाया था. 24 जनवरी को सभी पार्षदों ने शपथ ले ली थी. लेकिन उसके बाद एमसीडी सदन में आप और बीजेपी के पार्षदों के बीच हंगामा हो गया था. यह भी पढ़ें: दिल्ली महापौर का चुनाव कराने की दो कोशिशें नाकाम होने के बाद सोमवार को फिर सदन की बैठक
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में नगर निगम का चुनाव 4 दिसंबर को हुआ था और 7 दिसंबर को परिणाम आए थे. इसमें आम आदमी पार्टी को 250 में से 134 सीटों पर जीत मिली थी. लेकिन अब तक मेयर नहीं चुना जा सका है. एमसीडी सदन में 6 और 24 जनवरी को हुई बैठकों में आप और बीजेपी के पार्षदों के बीच हंगामा हो जाने की वजह से अभी तक दिल्ली को नया मेयर नहीं मिल पाया है.
भाजपा सदस्यों ने चेम्बर के बाहर आप विरोधी और (दिल्ली के मुख्यमंत्री)अरविंद केजरीवाल विरोधी नारेबाजी की जबकि आप सदस्यों ने सदन में करीब पांच घंटे तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया. निकाय सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद राज्य सभा सदस्य संजय सिंह सहित आप नेताओं ने दावा किया कि महापौर का चुनाव नहीं होने दिया जा रहा है और भाजपा‘‘लोकतंत्र का गला घोंटकर खतरनाक परंपरा शुरू कर रही है.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2023 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).