Weather Updates: दिल्ली में बादल छाने के साथ ही हो सकती है हल्की बारिश

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान आज सामान्य से दो डिग्री कम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान के 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

भारी बारिश | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली, 17 जून : राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, न्यूनतम तापमान आज सामान्य से दो डिग्री कम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान के 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. वहीं, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 68 प्रतिशत रहा.

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 100 रहा और दिल्ली में हवा की गुणवत्ता ‘‘संतोषजनक’’ श्रेणी में दर्ज की गयी. यह भी पढ़ें : Weather Updates: मानसून को लेकर IMD ने बताई बड़ी बात, उत्तर-दक्षिण में सामान्य और मध्य भारत में सामान्य से अधिक हो सकती है बारिश

एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है. राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26.2 और 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु समेत अन्य शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम, IMD से जानें वेदर का ताज अपडेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस