देश

Delhi Kanjhawala Case: लड़की का शव परिजनों को सौंपा गया, आज शाम अंतिम संस्कार

दिल्ली के कझांवला में कार से घसीटी गई लड़की की मौत के बाद उसका शव मंगलवार को परिजनों को सौंप दिया गया. इससे पहले मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम किया गया.

Delhi Kanjhawala Case: लड़की का शव परिजनों को सौंपा गया, आज शाम अंतिम संस्कार
Kanjhawala girl (Photo: ANI)

नई दिल्ली, 3 जनवरी : दिल्ली के कझांवला (Kanjhawala) में कार से घसीटी गई लड़की की मौत के बाद उसका शव मंगलवार को परिजनों को सौंप दिया गया. इससे पहले मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम किया गया. परिवार के एक सदस्य ने कहा कि पीड़िता अंजलि के शव का मंगलवार शाम अंतिम संस्कार किया जाएगा.

मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में सोमवार शाम तीन डॉक्टरों के एक पैनल ने पोस्टमार्टम किया था. वाहन के नीचे सुल्तानपुरी से कंझावला तक करीब 12 किमी तक घसीटते हुए दिल्ली के बाहरी इलाके में शनिवार देर रात एक भीषण हादसे में अंजलि की मौत हो गई थी. यह भी पढ़ें : अभिनेत्री गायत्री रघुराम ने छोड़ी भाजपा, कहा- तमिलनाडु इकाई में महिलाएं सुरक्षित नहीं

एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने महिला की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट हासिल कर ली है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि महिला के साथ रेप नहीं हुआ था और उसके प्राइवेट पार्ट्स में चोट के कोई निशान नहीं हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2023 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).