दिल्ली: पत्रकार मिताली चंदोला को बदमाशों ने मारी गोली, कार पर अंडे भी फेंके
राजधानी दिल्ली में एक महिला पत्रकार पर जानलेवा हमला किया. शनिवार रात दिल्ली के मयूर विहार इलाके में धर्मशीला कैंसर अस्पताल की रेड लाइट के पास एक महिला पत्रकार की गाड़ी पर फायरिंग की गई. कम से कम तीन गोलियां पत्रकार पर चलाई गईं. दो गोलियां कार के सामने के शीशे को पार कर गईं. एक गोली उनके बांह में लग गई.
राजधानी दिल्ली (Delhi) में एक महिला पत्रकार पर जानलेवा हमला किया. शनिवार रात दिल्ली के मयूर विहार इलाके में धर्मशीला कैंसर अस्पताल की रेड लाइट के पास एक महिला पत्रकार की गाड़ी पर देर रात 12.30 बजे के आसपास फायरिंग की गई, जिसमें क्राइम रिपोर्टर रही मिताली चंदोला (Mitali Chandola) के बाहिनी हाथ में गोली लगी. पत्रकार मिताली चंदोला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और उन्होंने कहा कि दो नकाबपोश हमलावरों ने मेरे कार के शीशे पर पहले अंडे फेंके और जब मैंने कार नहीं रोकी तब उन लोगों ने मेरे ऊपर गोलियां चलाई.
फिलहाल मिताली को धर्मशिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है. कम से कम तीन गोलियां पत्रकार पर चलाई गईं. दो गोलियां कार के सामने के शीशे को पार कर गईं. एक गोली उनके बांह में लग गई. गाड़ी के फ्रंट शीशे पर दो गोलिया मारी गई हैं, ड्राइवर व साइड शीशे पर अंडों से भी हमला किया गया है.
यह भी पढ़ें- दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी
पूर्वी दिल्ली के डिप्टी पुलिस कमिश्नर जसमीत सिंह ने कहा कि पत्रकार के बांह में गोली लगी है लेकिन वह खतरे से बाहर हैं. प्रथम दृष्टया में यह मामला परिवारिक झगड़े का लगता है. उन्होंने कहा कि हमलावरों की पहचान का पता लगाने के लिए छानबीन जारी है. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार चंदोला नोएडा में एक टीवी चैनल में काम करती हैं.