Delhi Shocker: दिल्ली में इंसानियत फिर हुई शर्मसार, इंडिया गेट के पास आइसक्रीम वेंडर की चाकू मारकर हत्या
प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि मृतक पर झगड़े के कारण चाकू से हमला किया गया था. मृतक के शरीर पर तीन घाव हैं, जिनमें से एक काफी गहरा है, जिसके कारण उसकी मौत हो गई. पुलिस ने एएनआई को बताया, हमने मृतक के बैग से कुछ पैसे और एक घड़ी भी बरामद की है.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट के आउटर सर्किल पर एक आइसक्रीम वेंडर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान 25 वर्षीय प्रभाकर के रूप में हुई है. इस वारदात के बारे बुधवार देर शाम साढ़े 8 बजे पुलिस को जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. Delhi: होटल के कमरे में घुसे गुंडे, महिला निर्वस्त्र होकर करने लगी... दिल्ली में जो हुआ उसे जानकर उड़ जाएंगे आपके होश.
प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि मृतक पर झगड़े के कारण चाकू से हमला किया गया था. मृतक के शरीर पर तीन घाव हैं, जिनमें से एक काफी गहरा है, जिसके कारण उसकी मौत हो गई. पुलिस ने एएनआई को बताया, हमने मृतक के बैग से कुछ पैसे और एक घड़ी भी बरामद की है.
छोटे से विवाद पर हुई हत्या
शुरुआती जांच में पता चला है कि प्रभात, आइसक्रीम बेच रहा था, तभी एक शख्स उसके पास आया और आइसक्रीम के रुपए देने पर विवाद हो गया. इसके बाद आइसक्रीम लेने आए शख्स ने उसे चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसपर धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.
वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी को खंगाला. जिसकी मदद से पुलिस हत्यारे तक पहुंच पाई. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2024 08:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

