देश

Delhi Shocker: युवक ने गूगल पर सर्च किया How To Hang, फिर पत्नी और बेटी की हत्या कर खुद भी आत्महत्या की, बेटे की हालत गंभीर

डीएमआरसी में एक 43 वर्षीय मेंटेनेंस सुपरवाइजर ने शाहदरा इलाके में कथित तौर पर अपनी पत्नी और छह साल की बेटी की हत्या के बाद फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली.

Delhi Shocker: युवक ने गूगल पर सर्च किया How To Hang, फिर पत्नी और बेटी की हत्या कर खुद भी आत्महत्या की, बेटे की हालत गंभीर
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits File)

नई दिल्ली, 16 मई: डीएमआरसी में एक 43 वर्षीय मेंटेनेंस सुपरवाइजर ने शाहदरा इलाके में कथित तौर पर अपनी पत्नी और छह साल की बेटी की हत्या के बाद फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. व्यक्ति ने अपने 13 वर्षीय बेटे को भी मारने का प्रयास किया, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया. नाबालिग लड़का अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है. यह भी पढ़ें: Greater Noida: आठवीं के छात्र की हार्ट-अटैक से मौत, भाई के साथ स्कूल से घर लौट रहा था

जांच में पता चला कि आरोपी ने जघन्य कृत्य से ठीक पहले फांसी के फंदे की गांठ बांधने की जानकारी के लिए ऑनलाइन सर्च किया था. अपराध स्थल पर अधिकारियों ने तीनों लोगों के शव बरामद किए, जबकि फोरेंसिक दल आगे के साक्ष्य के जांच कर रहा है. परिवार शाहदरा के ज्योति कॉलोनी में रहता था। व्यक्ति की पहचान सुशील, उसकी पत्नी अनुराध और उनकी बेटी के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि सुशील ईस्ट विनोद नगर डिपो में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में मेंटेनेंस सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था.

पुलिस के अनुसार, पुलिस कंट्रोल रूम को दोपहर करीब 12.04 बजे फोन आया था, जिसमें फोन करने वाले ने शख्स ने कहा कि उसका सहयोगी सुशील मंगलवार को काम पर नहीं आया। जब उसने उसे फोन किया तो सुशील रो रहा था और उसने कहा कि उसने सभी को मार डाला है.

कॉल पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, जहां उन्हें तीन शव मिले। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुशील फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया, जबकि अनुराधा और उसकी बेटी को चोटें लगी थीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी.

सुशील का 13 वर्षीय बेटा भी चाकू के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीमें क्राइम सीन का मुआयना कर रही हैं. अधिकारी ने कहा, प्रथम ²ष्टया यह हत्या, हत्या के प्रयास और आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है. आगे की जांच चल रही है और टीमें सभी कोणों से घटना की जांच कर रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2023 05:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).