Delhi Hospital Bomb Threat: दिल्ली के कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

राष्ट्रीय राजधानी के कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. तिहाड़ जेल को भी बम से उड़ाने का धमकी भरा ई-मेल मिला है, जिसके बाद तिहाड़ जेल प्रशासन अलर्ट पर है.

(Photo Credits File)

नई दिल्ली, 14 मई : राष्ट्रीय राजधानी के कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. तिहाड़ जेल को भी बम से उड़ाने का धमकी भरा ई-मेल मिला है, जिसके बाद तिहाड़ जेल प्रशासन अलर्ट पर है. रिपोर्ट के अनुसार, जिन अस्पतालों को धमकी मिली है उसमें दीपचंद बंधु अस्पताल, जीटीबी अस्पताल, दादा देव अस्पताल, हेडगेवार अस्पताल और अन्य सहित कई अस्पताल शामिल हैं.

दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि उन्हें मंगलवार को चार अस्पतालों से बम की धमकी वाली चार कॉल मिली हैं. अग्निशमन विभाग को सुबह 10:45 बजे अशोक विहार स्थित दीप चंद बंधु अस्पताल, सुबह 10:55 बजे डाबरी स्थित दादा देव अस्पताल से, सुबह 11:01 बजे फर्श बाजार के हेडगेवार अस्पताल से और 11:12 बजे जीटीबी अस्पताल से कॉल आई. अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद अस्पतालों के लिए टीमें रवाना की गईं. यह भी पढ़ें : न्यायालय ने रामदेव, बालकृष्ण, पतंजलि आयुर्वेद को जारी अवमानना नोटिस पर आदेश सुरक्षित रखा

धमकी के बाद तुरंत कई अस्पतालों को खाली कराया गया. दिल्ली पुलिस और फायर सर्विस का सर्च ऑपरेशन जारी है. बम स्क्वायड, डॉग स्क्वायड, दमकल की गाड़ियां और एम्बुलेंस सभी मौके पर हैं. वहीं मौके पर भारत नगर थाना अध्यक्ष समेत जिले के आला अफसर मौजूद हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड