देश

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की विशेष सेल ने मंगलवार को तीन लोगों को 10 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार
प्रतिकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो )

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की विशेष सेल ने मंगलवार को तीन लोगों को 10 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है. अंतर्राष्ट्रीय (Internation Marker) बाजार में इसकी कीमत 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने बताया कि पुलिस बल की विशेष सेल ने मंगलवार को राजधानी के शालीमार बाग क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो से 10 किलोग्राम हेरोइन बरामद की, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

पुलिस के अनुसार, हेरोइन को वाहन में छिपाकर रखा गया था. गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान मणिपुर निवासी रियाज खान और शकील तथा पश्चिम बंगाल निवासी शुभांकर हलधर के रूप में हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2019 03:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).