Delhi: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का बड़ा बयान, कहा- दिल्ली में बढ़ रहे कोविड के मामले, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं

मैराथन धावक सुनील शर्मा और कुछ अन्य लोगों के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा के लिए आयोजित प्रेस वार्ता में जैन ने जहांगीर पुरी सांप्रदायिक हिंसा का हवाला देते हुए कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति अच्छी नहीं है.

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Photo Credit : Twitter)

नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) ने सोमवार को कहा कि राजधानी में कोविड-19 (COVID-19) के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है, क्योंकि अस्पताल (Hospital) में भर्ती होने की दर कम है. उन्होंने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "दिल्ली की अधिकांश आबादी को अब टीका (Vaccine) लगाया जा चुका है. मामले बढ़ रहे हैं लेकिन यह चिंताजनक स्थिति नहीं है. हम स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं."

इस बात पर जोर देते हुए कि संक्रमण को रोकने के लिए मास्क पहनना महत्वपूर्ण है, उन्होंने कहा कि स्कूलों के लिए एक प्रोटोकॉल पहले ही तैयार किया जा चुका है. दिल्ली में रविवार को पिछले 24 घंटों में 517 ताजा कोविड संक्रमण के मामले सामने आए थे, जबकि इससे पिछले दिन 461 मामले सामने आए थे.

रविवार शाम जारी बुलेटिन के अनुसार, राजधानी में कोविड की पॉजिटिविटी रेट 4.21 प्रतिशत और कोविड की मृत्यु दर 1.4 प्रतिशत दर्ज की गई.

मैराथन धावक सुनील शर्मा और कुछ अन्य लोगों के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा के लिए आयोजित प्रेस वार्ता में जैन ने जहांगीर पुरी सांप्रदायिक हिंसा का हवाला देते हुए कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति अच्छी नहीं है.

उन्होंने कहा, "भाजपा को दिल्ली में कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने की जरूरत है, मगर वे ऐसा नहीं कर रहे हैं. जिस गृह मंत्री के अधीन दिल्ली पुलिस आती है, उनसे इस हिंसा पर सवाल पूछे जाने चाहिए."

Share Now

संबंधित खबरें

Darshan Kumar Dies: T-सीरीज के स्तंभ और गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 70 साल की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर

Weather Forecast Today, April 19: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का सितम, जानें दिल्ली, मुंबई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड