दिल्लीः विदेशी महिला के साथ बलात्कार कर एम्स के पास फेंका, आरोपी गिरफ्तार
पीड़ित महिला को जैसे ही होश आया उसने मामले की जानकारी पुलिस और दूतावास को दी. यह पूरा मामला विदेशी महिला का था, लिहाजा पुलिस भी हरकत में आ गई. इसके बाद पुलिस ने महिला से मिली सूचना के आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर विदेशी महिला के साथ हैवानियत की घटना सामने आई है. जानकारी के अनुसार कनाडा की मूल निवासी एक महिला के साथ बलात्कार किया गया और फिर उसे बेहोशी की हालत में एम्स के पास फेंक दिया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आयी और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. बताना चाहते है कि पीड़ित महिला की मुलाकात 2 दिन पहले एक लड़के से हुई थी. दोनों के बीच दोस्ती हो गई. इसी दौरान युवक उस विदेशी महिला को विश्वास में लेकर अपने संग लक्ष्मी नगर इलाके में ले गया.
इसी दौरान युवक ने महिला को कोई नशीला पदार्थ खिलाया और फिर उसके साथ बलात्कार किया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उस महिला को बीती रात बेहोशी की हालत में एम्स के पास छोड़ कर फरार हो गया.
पीड़ित महिला को जैसे ही होश आया उसने मामले की जानकारी पुलिस और दूतावास को दी. यह पूरा मामला विदेशी महिला का था, लिहाजा पुलिस भी हरकत में आ गई. इसके बाद पुलिस ने महिला से मिली सूचना के आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.
वही दिल्ली पुलिस ने मेडिकल के बाद पीड़ित महिला को कनाडा दूतावास के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया, जबकि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां कोर्ट ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया है. लेकिन इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2018 11:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

