Delhi: दिल्ली के कपड़ा बाजार में लगी आग, 1 जली हुई लाश मिली

दिल्ली में बुधवार शाम को गांधी नगर कपड़ा बाजार में एक इमारत की दूसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई. इस घटना में दमकलकर्मियों एक पुरुष का जला हुआ शव मिला है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर : दिल्ली में बुधवार शाम को गांधी नगर कपड़ा बाजार में एक इमारत की दूसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई. इस घटना में दमकलकर्मियों एक पुरुष का जला हुआ शव मिला है. बुधवार शाम आग लगने की घटना सामने आई. आधी रात के दौरान आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन बचाव कार्य जारी है.

दमकल विभाग के मुताबिक, उन्हें शाम करीब साढ़े पांच बजे फोन आया और दमकल की 34 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. दमकल अधिकारी ने बताया, "हमने आग पर काबू पाने के लिए 150 दमकलकर्मियों को लगाया था. बड़ी समस्या यह थी कि आस-पास पानी का कोई स्रोत नहीं था और गलियां संकरी थीं, इसलिए दमकल की गाड़ियों को दूर-दूर तक रुकना पड़ा." यह भी पढ़ें : Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई सोनिया गांधी, करीब 1 किलोमीटर तक करेंगी पदयात्रा

अधिकारी ने आगे बताया कि आग कपड़े की दुकान में लगी जो बाद में फैल गई. पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी, जो दमकल कर्मियों की भी मदद कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप और टी20 इंटरनेशनल में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Silver Rate Today, March 01, 2026: चांदी की कीमतों में मजबूती, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\