लव मैरिज की खौफनाक सजा! पत्नी के घर वालों ने पति का किया अपहरण, पिटाई के बाद प्राइवेट पार्ट काटा
देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में एक लड़के और लड़की को प्यार करने की भारी कीमत चुकानी पड़ी है. जहां पर लड़के और लड़की ने भागकर शादी कर ली. लेकिन लड़की के घरवालों को यह रास नहीं आया और उन्होंने लड़के का अपहरण कर उसकी जमकर पिटाई कर दी. फिलहाल पीड़ित अस्पताल में एडमिट है. पुलिस ने लड़की के घरवालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में एक लड़के और लड़की को प्यार करने की भारी कीमत चुकानी पड़ी है. जहां पर लड़के और लड़की ने भागकर शादी कर ली. लेकिन लड़की के घरवालों को यह रास नहीं आया और उन्होंने लड़के का अपहरण कर उसकी जमकर पिटाई कर दी. फिलहाल पीड़ित अस्पताल में एडमिट है. पुलिस ने लड़की के घरवालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. दिल्ली में पिछले दो सप्ताह में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में 96 प्रतिशत की वृद्धि हुयी
पुलिस ने बताया कि पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन (Rajouri Garden) इलाके में 22 वर्षीय एक व्यक्ति को उसकी पत्नी के रिश्तेदारों ने किडनैप कर लिया और पिटाई करने के बाद उसका गुप्तांग काट दिया. दरअसल लड़की का परिवार इस शादी के खिलाफ था. दोनों ने भागकर शादी की थी.
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रशांत गौतम प्रशांत गौतम (Prashant Gautam) ने बताया कि 22 दिसंबर को लड़की के परिवार के सदस्यों ने पहले युवक का अपहरण किया. फिर दूसरी जगह ले जाकर उसकी पिटाई की और उसका गुप्तांग काट दिया. पुलिस ने हत्या और अपहरण का केस दर्ज किया है.
Delhi: Members of a family first abducted a man, thrashed him & severed his genitals for eloping with & marrying their daughter, in Rajouri Garden area on Dec 22
An FIR has been registered for attempt to murder & abduction, Additional DCP (West) Prashant Gautam said on Thursday
— ANI (@ANI) December 24, 2021
अतिरिक्त डीसीपी प्रशांत गौतम ने कहा कि गुरुवार को सफदरजंग अस्पताल से एक पीसीआर कॉल आई जिसमें बताया गया कि राजौरी गार्डन के टीसी कैंप निवासी रमन को घायल हालत में अस्पताल लाया गया है. आगे की पूछताछ में पता चला कि सागरपुर (Sagarpur) निवासी रमन और लड़की रिलेशन में थे और भाग गए थे.
दोनों ने बुधवार को दिल्ली के बाहर शादी की और लौट आए. लेकिन महिला के परिवार को पता चल गया कि वे कहां रह रहे हैं जिसके बाद लड़की का परिवार वहां पहुंच गया और दंपति को जबरदस्ती सागरपुर ले गए. पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2021 09:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

