देश

दिल्ली: पत्नी के साथ झगड़े के बाद डॉक्टर ने की आत्महत्या

दक्षिण दिल्ली के हौजखास में एक छोटे से मुद्दे को लेकर पत्नी के साथ हुये झगड़े के बाद एम्स के 34 वर्षीय एक डॉक्टर ने अपने अपार्टमेंट के चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली.....

दिल्ली: पत्नी के साथ झगड़े के बाद डॉक्टर ने की आत्महत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली (Delhi) के हौजखास में एक छोटे से मुद्दे को लेकर पत्नी के साथ हुए झगड़े के बाद एम्स के 34 वर्षीय एक डॉक्टर ने अपने अपार्टमेंट के चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान राजस्थान (Rajsthan) के नागौर के निवासी मनीष शर्मा (Manish Sharma) के रूप में हुई है.

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को गौतम नगर (Gautam Nagar) में हुई इस घटना के बारे में रात के करीब 11.29 बजे हौजखास थाने को सूचना मिली. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को बताया गया कि मृतक को उनके दोस्त और पड़ोसी एम्स ट्रामा सेंटर (Aiims Trauma Center) ले गये, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2018 08:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).